Knowledge : इस समय भारत समेत पूरी दुनिया डिजिटल युग की तरफ बढ़ रहे हैं। खासतैर पर जब हम डिजिटल पेमेंट की बात करे तो ये क्रांति और भी चरम पर दिखती हैं। आज पूरी दुनिया में अगर सबसे ज्यादा लोग डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। उनमें भारतीय लोगो का भी बड़ा योगदान है। इसके पीछे इंजीनियर्स का बहुत-बड़ा योगदान हैं क्योकि उन्होंने ऐसे ऐप बनाए व ऐसे तरीके बनाएं जिनसे डिजिटल पेमेंट करना बहुत आसान हो गया।

प्रमुख तौर से QR Code, QR Code के माध्यम से आप सिर्फ स्कैन करते हैं, तो उतना पैसा एक जगह से दूसरे जगह ट्रांसफर कर सकते हैं। इस माध्यम से लाखों लोग हर रोज पेमेंट करते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि QR Code कैसे काम करता हैं।

QR Code क्या हैं-

QR Code का फुल फॉर्म (Full Form) है- Quick Response Code ये Machine Readable labels की तरह कार्य करता हैं। जिसे कंप्यूटर किसी भी टेक्स्ट की जह ज्यादा आसानी से समझता हैं। QR Codes का प्रयोग आज कल रह जगह पर किया जा रहा हैं। इसका प्रयोग खासतौर से Product को ट्रैक करने व उसे आइडेटिफाई करने में आपने ध्यान दिया होगा कि आज कल QR Code, Advertisement, Billboard और Business Window में भी देखने को मिलता हैं। यह दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला 2D Barcode हैं। कई बार इसका प्रयोग प्रोडक्ट का डाटा स्टोर करने के लिए किया जाता हैं। लेकिन डाटा स्टोर करने के लिए QR Code, Encoding Mods का प्रयोग करता हैं।

QR Code कैसे काम करता हैं-

QR Code ठीक वैसे ही काम करता हैं, जैसे बारकोड काम करता हैं हालांकि यह देखने में उससे थोड़ा अलग होता हैं। आपको QR Code में बारकोड की तरह लाइनें नहीं बल्कि ढेर सारे डॉट्स दिखाई देंगे। यह QR Code दो प्रकार के होते हैं। इनमें पहला स्टैटिक QR Code व दूसरा डायनमिक QR Code स्थिर होता हैं। यानि इसे एक बार जनरेट कर दिया गया तो इसे बदला नहीं जा सकता हैं। बल्कि दूसरe व डायनमिक QR Code गतिशीत होता हैं। यानि इसमेंमौजूद जानकारी को बार-बार अपडेट किया जा सकता हैं।