Supreme Court Judges Salary: सुप्रीम कोर्ट कई ऐतिहासिक फैसलो की वजह से जाना जाता हैं। जो हमेशा एक नजीर की तरह पेज किया जाता हैं। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के अलावा कई जज होते हैं। जिनकी बेंच रोजाना कई अलग-अलग मामलों की सुनवाई करती हैं। इसी बीच लोगों के मन में सुप्रीम कोर्ट व इसके जजों को लेकर कई सारे सवाल भी उठते हैं। जिनमें एक सवाल ये भी हैं कि भारत के चीफ जस्टिस व सुप्रीम कोर्ट के बाकी जजों को कितनी सैलरी मिलती हैं। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के जजो की नियुक्ति कैसे होती-

सुप्रीम कोर्ट देश की सबसे बड़ी अदालत होती हैं। यहाँ कई सारे ऐतिहासिक फैसले सुनाए जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को मिलाकर कुल 33 जज होते हैं। जिन्हें राष्ट्रपति की तरफ से नियुक्त किया जाता हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व जजों को कॉलेजियम प्रोसेस के तहत सुप्रीम कोर्ट में बतौर जज चुना जाता हैं।

सुप्रीम कोर्ट के जजो की सैलरी-

सुप्रीम कोर्ट के जजों की यदि हम सैलरी की बात करे तो ये पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा हैं। पीएम को सबई भत्ते मिलाकर करीब दो लाख रूपए तक सैलरी देता हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट के एक जज की सैलरी ढ़ाई लाख रूपए महीने से ज्यादा होती हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी इतनी सैलरी मिलती हैं। तो वहीं बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की वर्तमान सैलरी 2 लाख 80 हजार रूपए हैं।

अन्य जजो की सैलरी-

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई व बाकी जजों को कुछ और अलाउंस भी दिया जाता हैं। जिसमें हॉस्पिटैलिटी अलाउंस भी शामिल हैं। साल 2018 के बाद से जजों की सैलरी में ये इजाफा किया गया हैं। इससे पहले सीजेआई को एक लाख रूपए व बाकी जजों को 90 हजार रूपए की सैलरी मिलती थी। इसी तरह हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को 90 हजार सैलरी दी जाती थी।