Knowledge : हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड व टॉलीवुड तक हर एक फिल्म इंड्रस्टी के नाम मे वुड शब्द का जिक्र किया जाता हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं कि इन फिल्मों के नाम के अंत में वुड क्यो लगा होता हैं यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं। कि बॉलीवुड, हॉलीवुड व टॉलीवुड के नाम के पीछे वुड क्यो लगा होता हैं और इसका मतलब क्या होता हैं।

हॉलीवुड, बॉलीवुड व टॉलीवुड में वुड का मतलब-

वुड शब्द सबसे पहले हॉलीवुड में जुड़ा था। क्योकि अमेरिका में एक जगह हैं जिसका नाम हॉलीवुड हैं। जिसका मतलब होता हैं खुशहाली हॉलीवुड नाम की यह जगह अमेरिका के एक शहर लॉस एंजिल्स में हैं। बता दे कि हॉलीवुड के पिता कहे जाने वाले मशहूर अमेरिकी उद्योगपति एचजे व्हिटले ने अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री का नामकरण इसी स्थान के नाम पर किया था। इसके बाद से ही ये शब्द दुनियाभर के लिए फिल्म इंडस्ट्री की पहचान बन गया और आज जहाँ भी फिल्मों की शुरूआत होती हैं। उस जगह को इसी नास से जोड़कर देखा जाता हैं।

बॉलीवुड भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को शुरूआत में बॉलीवुड नहीं कहते थे। पहले इसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता था। बाद में चलकर हिंदी इंडस्ट्री की जगह हॉलीवुड के पहले अक्षर को हटाकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पहले के नाम बंबई का पहला अक्षर जोड़कर इसका नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री रख दिया गया था। तो वहीं देश में दूसरी भाषाओं में बनने वाली फिल्मों के लिए भी वुड शब्द का प्रयोग होने लगा। यही वजह है कि आज देश में हर राज्य की तरफ से बनने वाली फिल्मों को उनके राज्य के पहले वर्ड व वुड से मिलाकर बने नामों से जाना जाता हैं। जैसे- कॉलीवुड, टॉलीवुड व सैंडलवुड

पाकिस्तान फिल्म इंड्रस्टी का नाम-

भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान व बांग्लादेश की फिल्म इंडस्ट्री भी वुड शब्द का प्रयोग करती हैं। पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में तो कई तरह से वुड का प्रयोग होता हैं। यहाँ लॉलीवुड व कॉरीवुड प्रसिद्ध हैं। लॉलीवुड जहाँ पंजाबी व उर्दू भाषा में फिल्में बनती हैं। तो वहीं कॉरीवुड कराची से संबंधित हैं।