एक ऐसा देश जहाँ पर मुर्दो की होती हैं शादी, रस्में सुन उड़ जाएंगे आपके होश
Ancient Ritual Of Ghost Wedding: क्या कभी आपने ये सुना की मुर्दो की शादी भी होती हैं, दुनिया में बहुत-सी ऐसी चीजे जिसे सुनने के बाद हमारे होश उड़ जाते हैं। बहुत-से ऐसे रीति रिवाज हैं। जिसके बारे में हमने कभी सुना नहीं होता हैं। ऐसा ही कुछ रिवाज सामने आया हैं। जिसे घोस्ट विवाह यानि भूतिया शादी कहा जाता हैं। दुनिया का एक ऐसा प्रसिद्ध देश जहाँ पर मुर्दो की शादी करायी जाती हैं। चलिए आज हम इसके बारे में जानते हैं।
चीन दुनिया का एक ऐसा देश हैं जोकि ना केवल पॉपुलेंशन की वजह से प्रसिद्ध हैं। अपितु चीन में एक अजीबो-गरीब रस्म भी हैं। जिसमें मुर्दो की शादी करायी जाती हैं। जी हाँ, आपको इसपर विश्वास हो ना हो लेकिन ऐसा होता हैं। इस विवाह में वहीं रस्में की जाती हैं, जिस तरह से एक जिंदा इंसान की शादी में रस्में की जाती हैं। बस अंतर यही होता हैं कि ये मुर्दो की शादी होती हैं तो वो जिंदा इंसान की।
चीन में इस अजीबोगरीब परंपरा यानी घोस्ट मैरिज का इतिहास काफी पुराना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां करीब 3000 साल से ये परंपरा चली आ रही हैं। बता दे कि जब दो अविवाहित लोग मर जाते हैं। तब उन मर चुके हुए लोगो की शादी कराई जाती हैं। इस रस्म में 'दूल्हे' की कब्र में 'दुल्हन' की हड्डियों को डाल दिया जाता है, ताकि वो साथ-साथ रहें. इस शादी की खास बात ये होती है कि जिस तरह से जिंदा लोगों की शादियां आयोजित की जाती हैं। वैसे ही इनकी शादी भी धूमधाम से कराई जाती हैं।
कुछ जगहो से तो ऐसे मामले सामने आए हैं। जिसमें यदि शादी के लिए लड़कियाँ नहीं मिलती तो कब्रिस्तानो से लाशो को चुका लिया जाता हैं। और इन लाशो को खरीदने के लिए लोगो द्वारा लाखो रूपए भी दिया जाता हैं।