Human Hearts Fact: हार्ट मनुष्य के शरीर का सबसे अहम हिस्सा जिसके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जाती हैं। लेकिन क्या आपको अपने शरीर के इस अहम पार्ट के बारे में पता हैं। कितना जानते हैं आप इसे, यह जीवनभर आपका साथ निभाता हैं और धड़कता रहता हैं। जिस दिन ये आपका साथ छोड़ देता हैं। उस दिन आपके शरीर के सारे पार्ट साथ छोड़ देते हैं और दुनिया को अलविदा कह देते हैं। हार्ट से रिलेटेड कई सारे सवाल कम्पटिशन में भी पूछे जाते हैं। लेकिन उसका सहीं जवाब लोग नहीं दे पाते हैं। क्योकि उनको इसके बारे में पता ही नहीं होता हैं। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

  • सबसे पहली बात हमारा दिल लेफ्ट या राइट साइड में नहीं होता हैं। ये छाती के बीचो बीच होता हैं।
  • दिल जीवन भर में 16 करोड़ लीटर खून पंप करता हैं। जिसका मतलब ये हैं कि यदि आप किसी नल को 45 दिनो तक खुला छोड़ दे।
  • एक स्वस्थ्य मनुष्य के शरीर में औसतन 5 से 6 लीटर खून होता है। ये शरीर के भार का 7 फीसदी होता हैं।
  • यदि दिल को शरीर से अलग कर दिया जाएगा। तो ये तबतक धड़कता रहता हैं। जबतक इसे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहता हैं। क्योकि इसका स्वंय का विद्युत आवेग होता हैं।
  • चार हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे का दिल धड़कना शुरू होता हैं।
  • आप जैसे गाना सुनते हैं आपके दिल की धड़कन उसी के अनुसार बदल जाती हैं।
  • आपका दिल हर दिन इतनी एनर्जी उत्पन्न करता की जितना एक ट्रक को 32 किलोमीटर चलाने के लिए काफी होगा।
  • पैदा हुए बच्चे की दिल की धड़कन सबसे तेज होती हैं। (70-160 beat/min) बुढ़ापे में दिल की धड़कन सबसे स्लो होती हैं। (30-40 beat / min)
  • दिल का वजन 250 से 350 होता हैं। यह 12 सेमी लम्बा, 8 सेमी चौड़ा व 6 सेमी मोटा होता हैं।
  • हमारा दिल एक मिनट में 72 बार एक दिन में एक लाख बार व पूरे जीवन में 2.5 अरब बार धड़कता हैं।
  • एक टूटा हुआ दिल भी हार्ट अटैक की तरह महसूस करता हैं।
  • हार्ट अटैक के सबसे ज्यादा चांस सोमवार की सुबह व क्रिसमस के मौके पर होता हैं। ऐसा रिपोर्ट्स की माने तो
  • हार्ट अटैक का मामला औरतो व पुरूषो में अलग-अलग होता हैं।