World Smallest River : किसी भी देश में नदियाँ एक प्रकार से उस भूमिक की नसें होती हैं। भारत में भी नदियों का बहुत बड़ा जाल बिछा हैं। जिनमें से कुछ नदियाँ तो बहुत-ही लंबी होती हैं। तो कुछ की लंबाई कम होती हैं, तो कुछ की चौड़ाई कम होती हैं। अपने देश में कई ऐसी नदियां होती हैं। जिनके उद्गम स्थल से अंत तक पहुँचने में आपको कई दिनों का समय लग जाएगा। गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा व ब्रह्मपुत्र भारत की प्रमुख नदिया हैं। भारत में न तो दुनिया की सबसे बड़ी नदी हैं व न ही सबसे छोटी, ये दोनों ही नदियां अलग-अलग देशों में हैं।

तो वहीं यदि हम दुनिया की सबसे बड़ी नदी की बात करें तो ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि अफ्रीका की नील नदी अधिकारिक तैर पर दुनिया की सबसे लंबी नदी हैं। जिसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी करीब 4132 मील हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी नदीं कौन-सी हैं।

दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन-सी हैं-

दुनिया की सबसे छोटी नदी अमेरिका में है। यह यहाँ के मोंटाना (Montana) राज्य में बहती हैं। इसके पास ही अमेरिका की सबसे लम्बी नदी मिसूरी भी हैं। इसी के पास दुनिया की सबसे छोटी नदी रो-रिवर भी हैं। लिंकन स्कूल एलिमेंट्री की टीचर सुसैन नार्डिजर व उनके पांचवीं कक्षा के छात्रों ने मिलकर 1980 के दशक में रो नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदीं होने का दर्जा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से दिलवाने की कोशिश की हैं।

दुनिया की सबसे छोटी नदी सिर्फ 201 फीट यानी करीब 61 मीटर लंबी हैं। इतनी कम दूरी को आप शुरूआत से लेकर अंत तक सिर्फ चंद ही घंटो में कवर कर सकते हैं। रो नदी आगे जाकर मिसूरी नदी में मिल जाती हैं। इस छोटी-सी नदी में लिटिल बेल्ट माउंटेन रेंज से पानी आता हैं व यह अंडरग्राउंड स्प्रिंग से बनी हुई हैं।

साल 1989 से 2000 तक Roe नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी का दर्जा मिला रहा। लेकिन इससे पहले यह खिताब ऑरिगॉन की डी रिवर (D River) को मिला हुआ था। जोकि 440 फीट लंबी नदी थी। हैरान मत होईए दुनिया की सबसे छोटी नदी इससे भी काफी छोटी हैं।