Knowledge: नोट के पीछे छपे हुए तस्वीरो का क्या मतलब होता हैं, जानिए

Knowledge:भारतीय नोट दुनिया के कई देशों की करेंसी के तुलना में काफी मजबूत हैं। डॉलर के मुकाबले रूपए की वैल्यू हमेशा अधिक होती रहती हैं लेकिन भारतीय नोट की कहानी में ऐसा बदलाव नहीं होता हैं। हर नोट के पीछे भारत के विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों से लेकर जानवरों, स्थलों, मंदिरो व व्यक्ति आदि की तस्वीरे छपी होती हैं। नोट पर तस्वीरे दिखाने का मूल उद्देश्य देश की संस्कृति व जैव विविधता को दुनिया को दिखाना हैं। आज हम आपको एक रूपए से लेकर भारतीय नोटो के पीछे की तरफ छपे तस्वीरो के बारे में बताते हैं।
एक रूपए का नोट-
भारत में पहली बार एक रूपए का नोट प्रथम विश्व युद्ध के दौरान छपा था। इससे पहले देश में जॉर्ज पंचम की तस्वीर वाले एक रूपए के चांदी के सिक्के प्रचलन में थे। लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के कारण चांदी के सिक्कों की आपूर्ति कम हो गई इसलिए सरकार ने 30 नवंबर 1917 को एक रूपए का नोट छापा था। एक रूपए का नोट आरबीआी द्वारा नहीं बल्कि वित्त मंत्रालय द्वारा मुद्रित किया जाता हैं। इस नोट के सामने वाले हिस्से में एक रूपए के सिक्के की तस्वीर हैं व नोट के पिछले हिस्से पर एक तेल खोज स्थल की तस्वीर हैं।
दस रूपए के नोट-
10 रूपए के नोट की जगह वर्तमान में सिक्के काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। 10 रूपए के नोट एक नोट की छपाई की लागत लगभग 96 पैसे हैं। पुराने दस के नोट में महात्मा गाँधी की तस्वीर हैं। जबकि नोट के पिछले हिस्से में गैंडा, हाथी व बाघ की तस्वीरे हैं। नई सीरीज के पिछले हिस्से में कोणार्क सूर्य मंदिर के पहिये व स्वच्छ भारत के लोगो की तस्वीरे हैं।
पचास रूपए का नोट-
50 रूपए के एक नोट की छपाई की लागत लगभग 20 रूपए हैं।इस मूल्यवर्ग के 1.81 व 4000 मिलियन नोट फिलहाल प्रचलन में हैं। इस नोट के सामने वाले हिस्से में महात्मा गाँधी की तस्वीर, अशोक चिन्ह व भारतीय संसद की डिजाइन बनी हुई हैं। जो भारत के मजबूत लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता हैं। जबकि नए नोट के पिछले हिस्से में स्वच्छ भारत के लोगो व हम्पी (कर्नाटक) के रथ की छवि दिखाई गई हैं। हम्पी भारत का एक विश्व धरोहर स्थल हैं।
सौ रूपए का नोट-
सौ रूपए का नोट छापने की लागत 1.20 रुपये है और इस मूल्य के 16,000 मिलियन नोट बाजार में प्रचलन में हैं। इस नोट के सामने की तरफ महात्मा गांधी की छवि, अशोक प्रतीक है जबकि इस नोट के पीछे की तरफ भारत के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कंचनजंगा की छवि है।
पाँच सौ का नोट-
2016 में नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों की जगह 500 रुपये के नए नोटों ने लिया हैं। अब. 500 और 2000. नए पांच सौ करेंसी नोट की छपाई की लागत लगभग 2.94 रुपये है। इस नोट के पीछे की तरफ "स्वच्छ भारत" और दिल्ली के "लाल किले" की तस्वीर है।