World's Longest Sea Bridge: धरती के एक हिस्से से दूसरे क्षेत्र में जाने की कोशिश करता हैं, तो उसके पास तीन विकल्प होते हैं या तो वह रोड की मद्द से यात्रा पूरी करे या फिर समुद्री या हवाई मार्ग की मद्द ले। बात जब रोड से यात्रा पूरी करने की आती है,तब कई ऐसे क्षेत्र सामने आते हैं, जहाँ बिना पुल की यात्रा संभव नहीं हो सकती हैं। आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे बड़े समुद्री पुल के बारे में बताने वाले हैं। जिसके बारे में शायद आपको ना पता हो

World's Top 5 Longest Sea Bridge-

1. ओवरसीज हाईवे न केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे सुंदर ड्राइव के रूप में खड़ा हैं लेकिन दुनिया के सबसे खूबसूरत मार्गों में एस हैं। मियामी को पश्चिमी फ्लोरिडा (यूएसए) से जोड़ते हुए, यह 181.9 किमी (113 मील) की दूरी तय करता हैं।

2. जियाओझोउ बे ब्रिज के नाम से जाना जाने वाला, किंगदाओ हेवान ब्रिज चीन के किंग्स्टन व हुआंगदाओं जिलों के बीच फैला हैं, जो 42.6 किमी (26.4 मील) की दूरी तय करता हैं।

3. हांग्जो बे ब्रिज चीन के झेजियांग प्रांत में जियाक्सिंग व निंगबो नगर पालिकाओं को जोड़ता हैं, जो 35.673 किमी (22 मील) की दूरी तक फैला हुआ हैं।

4. विश्व स्तर पर सबसे लंबे समुद्री पुलों में से एक डोंगहाई ब्रिज मुख्य भूमि शंघाई के पुडोंग न्यू एरिया को झेजियांग के शेंग्शी काउंटी में अपतटीय यांगशान गहरे पानी के बंदरगाह से जोड़ता हैं। जो 32.5 किमी (20.2 मील) की दूरी तक फैला हुआ हैं।

5. चेसपीक बे ब्रिज-टनल ब्रिज एक सुरंग क्रॉसिंग के रूप में कार्य करता हैं। जो पूर्वी तट पर डेल्मरवा प्रायद्वीप व नॉर्थम्प्टन काउंटी को पश्चिमी तट पर वर्जीनिया बीच, नॉरफॉक, चेसापीक व पोर्ट्समाउथ से जोड़ता हैं, जो दक्षिण की ओर टाइडवाटर क्षेत्र को कवर करता हैं। यह क्षेत्र हैम्पटन रोड्स मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा हैं। जिसमें बंदरगाह के समुद्र तटों व प्रायद्वीप के आसपास के आठ शहर शामिल हैं। पुल-सुरंग प्रणाली द्वारा तय की गई दूरी 37 किमी (23 मील) हैं।