रेलवे स्टेशन पर पीले बोर्ड पर स्टेशन का नाम काले रंग से क्यो लिखा होता हैं, जानिए
Knowledge : ऐसा कोई भी नहीं होगा जिसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी ट्रेन से सफर नहीं किया होगा। ट्रेन जब भी किसी स्टॉपेज पर रूकती हैं। तो वहाँ हम सब स्टेशन का नाम अवश्य चेक करते हैं कि कौन-सा स्टेशन आया हैं। जब आप स्टेशन का नाम पढ़ते होगे तो आपने अक्सर रेलवे स्टेशन पर एक चीज गौर की होगी। वहाँ पर रेलवे स्टेशन का नाम पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से लिखा गया होता हैं। क्या कभी आपने ये जानने की कोशिश की हैं कि ऐसा क्यो होता हैं, नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यो होता हैं।
क्यो पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से ही स्टेशन का नाम लिखा होता है-
बता दे कि पीला रंग सूर्य की रोशनी का प्रतीक हैं। पीला रंग इसके अलावा सुख समृद्धि का प्रतीक हैं। ऐसा इसलिए किया जाता हैं क्योकि भीड़-भाड़ वाले इलाके में पीला रंग स्पष्ट रूप से रात व दिन में दिखाई देता हैं। तथा पीले रंग को सूरज के समान प्रभावशाली माना जाता है। यही वजह हैं कि स्टेशन पर पीले बोर्ड पर ही स्टेशन का नाम लिखा होता हैं।
काले रंग का प्रयोग क्यो करते हैं-
पीले रंग के बोर्ड पर काला रंग खिलकर सामने आएगा। तथा दूर से ही यात्रियों को पीला रंग नजर आ जाएगा। यही वजह की पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से स्टेशन का नाम लिखा जाता हैं। ताकि स्पष्ट रूप से लोगो को नजर आ सके।
ड्राइवर को सतर्क करने के लिए भी किया जाता उपयोग-
बता दे कि जब कई ट्रेने ऐसी होती हैं, जो कि हर एक स्टेशन पर नहीं रूकती है। उन ट्रेन के ड्राइवर को ये पीले रंग का बोर्ड सतर्क करता हैं कि आगे स्टेशन आने वाला हैं। और वो पहले ही सतर्क हो जाते हैं। तथा गति को धीमा कर लेते हैं।