Knowledge: जानिए क्यो फोन में Flight Mode की सुविधा दी होती हैं, इससे क्या होता हैं
क्या प्रयोग हैं फ्लाइट मोड का-

Uses Of Flight Mode :आज हर किसी के पास स्मार्टफोन देखने को मिलता हैं। हर उम्र के व्यक्ति के पास इस समय स्मार्टफोन मिल जाता हैं। भले की स्मार्टफोन का प्रयोग तेजी से बढ़ गया हैं। मगर आज भी इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स से लोग अंजान हैं। आप सबने मोबाइल में Flight Mode का ऑप्शन देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता हैं इसका प्रयोग क्या हैं। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
क्या प्रयोग हैं फ्लाइट मोड का-
कई फोन में फ्लाइड मोड को Airplane Mode या Standalone Mode कहा जाता हैं। इसका प्रयोग फ्लाइड मोड चालू करते ही आपका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर हो जाता हैं। इससे कई सारी सेवाएं रूक जाती हैं। इसमें GPS, Bluetooth व WiFi भी शामिल हैं। इन सब में सबसे ज्यादा ध्यान देने की बात हैं कि इससे इंटरनेट व कॉलिंग सेवा बंद हो जाती हैं। आप न तो किसी का फोन रिसीव कर सकते हैं। और न ही किसी को फोन कर सकते हैं। यह वैसे ही होगा जैसे आपका फोन स्विच ऑफ हो गया हैं। इस मोड से फर्क यह हैं कि आप फोन में फिल्म व वीडियो देखना व म्यूजिक सुनना जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।
अगर फ्लाइट मोड ना हो तो क्या होगा-
आप फ्लाइट में उड़ान के समय पायलट हमेशा कंट्रोल रूम के संपर्क में रहते हैं। संपर्क रेडियो वेव से बना रहता हैं। प्लेन के नेविगेशन व संचार प्रणालियों में मदद होती हैं। तो वहीं हमारा फोन भी हर समय बहुत से टावरों के साथ सिग्नल जोड़ता रहता हैं। मोबाइल से निकलने वाली तरंगे बाकी जगहों के सम्पर्क में रूकावट पैदा होती हैं। कंट्रोल रूम में भेजी जा रही जानकारियाँ पायलट को साफ सुनाई देती हैं। इस वजह से प्लेन को उड़ाने में भी दिक्कत होती हैं। यह विमान के क्रैश होने की संभावना बढ़ा देता हैं।