Knowledge: दुबई का क्रेज अक्सर देखने को मिलता है, अक्सर लोग दुबई जाना पसंद करते है। इन्फ्लुएंसर्स व आम लोगों के बीच भी दुबई का क्रेज बहुत ज्यादा है। अधिकांश लोग अपनी छुट्टियां मनाने यहीं जाना चाहते है। उसमें भी बहुत सारे लोग दुबई सिर्फ बुर्ज खलीफा देखने जाना चाहते है लेकिन बता दे कि यहाँ जाने वाले ज्यादातर लोगों को इस जगह नाम गलत पता है। आप लोग यदि यूएई के इस शहर को दुबई कहकर पुकारते हैं, तो गलत है।

Dubai Full Name-

बता दें कि दुबई संयुक्त अरब अमीरात के सात अमीरातों में से एक है। ये शहर फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है। जानकारी के मुताबित लिखित दस्तावेजों में इस शहर का अस्तित्व संयुक्त अरब अमीरात के गठन से 150 साल पहले होने का जिक्र है। इसके अलावा अल वस्ल दुबई का पुराना अरबी नाम है। जिसका अर्थ संबंध होता है। इसके अलावा दुबई की आबादी सबसे ज्यादा है व यह क्षेत्रफल में अबू धाबी के बाद दूसरी सबसे बड़ी अमीरात है।

दुबई का रियल नाम-

दुबई के नाम को लोग गलत उच्चारण से बुलाते है। बता दे कि अंग्रेज इस शहर को Doo-Bye (दुबई) बोलने लगे थे। जिसकी वजह से इस शहर का नाम गलत लिया जाने लगा। जबकि इसका सही उच्चारण Doo Bay (दूबे) है। अरब के लोग शहर को Doo Bay कहकर ही पुकारते है। अरबी में लोग D का उच्चारण बहुत सॉफ्ट तरीके से करते है।