Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2022: साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 की घोषणा हो चुकी हैं। ये पुरस्कार 27 दिसंबर यानि मंगलवार को दिया गया था। यह पुरस्कार प्रद्युम्न कुमार गोगोई (Pradyumna Kumar Gogoi in Assamese Language) को उनकी पुस्तक 'चोकी और अन्यान्य गल्प' (Choki Aur Anyanya Galpa) के लिए दिया गया हैं। तथा इनके अलावा साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले अन्य लोगो को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।

  • बता दे कि प्रद्युम्न कुमार असमिया भाषा के लेखक हैं। तथा उनका जन्म 1 अक्टूबर, 1991 को असम के गोलाघाट में हुआ था। गोगोई स्नातक हैं और अंग्रेजी, हिंदी तथा बांग्ला भाषा की जानकारी रखते हैं। चोकी और अन्यान्य गल्प प्रद्युम्न का पहला कहानी संग्रह है।
  • तो वहीं बांग्ला भाषा में सुमन पातारी (Suman Patari in Bengali Literature) को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। सुमन स्नातक हैं और बांग्ला के साथ हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा पर समान ज्ञान रखते हैं। सुमन को उनके कविता संग्रह 'लिखे किछु होय ना' (Likhe Kichhu Hoy Na) के लिए साहित्य अकादमी ने सम्मानित किया है।
  • बोडो भाषा में अलंबार मुसाहरी (Alangbar Muchahary in Bodo Literature) को उनके कहानी संग्रह 'गां फुजानाय मासे दाउ' (Gang Fujanay Mase Dau) के लिए उनको इस सम्मान से सम्मानित किया गया हैं।
  • अंग्रेजी भाषा में मिहिर वत्स (Mihir Vatsa in English Literature) को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 दिया गया हैं। मिहिर के यात्रा वृत्तांत 'टेल्स ऑफ हजारीबाग' को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।
  • संस्कृत भाषा में महाराष्ट्र की श्रुति कानिटकर (Shruti Kanitkar for Sanskrit Literature) को उनकी कृति 'श्रीमतीचरित्रम' (Sheemati Charitram) के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 दिया गया हैं।
  • उर्दू भाषा में मकसूद आफाक (Maqsood Aafaque for Urdu Literature) को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 उनके गज़ल संग्रह 'गिरयाह' के लिए मिला हैं।
  • मैथिली भाषा में नवकृष्ण ऐहिक (Navkrishna Aihik for Maithili Literature) को उनके व्यंग्य संग्रह 'खुरचनभाइक कछमच्छी' के लिए अवार्ड मिला हैं।
  • पंजाबी भाषा में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 के लिए गगनदीप सिंह उर्फ संघू गगन (Sandhu Gagan for Punjabi Literature) को कविता संग्रह 'पंजतीले' (Panjteele) के लिए मिला हैं।
  • कन्नड भाषा में साहित्य अकादमी ने दादापीर जैमन (Dadapeer Jyman for Kannada Literature) को कहानी संग्रह 'नीलकुरिंजि' (Neelakurinji) के लिए सम्मानित किया गया हैं।
  • हिंदी भाषा में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 से भगवंत अनमोल (Bhagwant Anmol for Hindi Literature) को फिक्शन उपन्यास 'प्रमेय' (Pramey) के लिए मिला हैं।
  • डोगरी भाषा में आशु शर्मा (Ashu Sharma in Dogri Literature) को साहित्य अकादमी ने युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। इनको ये पुरस्कार इनको ये पुरस्कार कहानी संग्रह 'कठपुतली' (Kathputali) के लिए मिला हैं।