Knowledge: दुनिया के वो देश जहाँ कभी तूफान नहीं आता
ऐसे देश जहाँ तूफान नहीं आते-

Knowledge : पूरे देश में जहाँ पर बिपरजोय तूफान तबाही मचा रहा हैं। तो वहीं दुनिया में कई ऐसे देश है, जहाँ पर कभी तूफान नहीं आता हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ पर तूफान नहीं आता हैं।
ऐसे देश जहाँ तूफान नहीं आते-
उरूग्वे की स्थिति ब्राजील व अर्जेंटीना के बीच हैं। यहाँ पर भी कभी तूफान नहीं आता हैं। दक्षिण अमेरिका का ये देश अंटलांटिक महासागर में स्थित हैं। लेकिन भूमध्य रेखा से इतनी दूर हैं कि यहाँ तक ना कोई तूफान आ पाता हैं और ना ही अटलांटिक महासागर से उठने वाली उत्पाती आंधी आती हैं। यहाँ के समुद्र तट आमतौर पर शांत रहते हैं।
स्विट्जरलैंड चारों ओर पहाड़ो से घिरा ऐसा एक देश हैं. जहाँ तूफान कभी भी नहीं आता हैं। लिहाजा घुमक्कड़ लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन भी हैं। वैसे तो यूरोप के ज्यादातर देशों में तूफान नहीं आते हैं। ये गर्म पानी व अत्याधिक आर्द्रता से दूर रहने वाले देश हैं।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप तूफान से सुरक्षित जगह हैं। साउथ अटलांटिंक और नार्थ अटलांटिक में अंतर हैं। साउथ अमेरिका में तूफान नहीं आता हैं। यहाँ पर समुद्र में पानी ठंडा रहता हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में तूफान कभी भी नहीं आते हैं वो इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण भी हो सकता हैं। हालांकि ये छोटा-सा देश भी हैं। संयुक्त अरब अमीरात सऊदी अरब व औमान के बीच हैं। फारस की खाड़ी में स्थिति ही इसको तूफानों से बचाए रखती हैं।
सबसे ज्यादा तूफान वाला देश-
सबसे ज्यादा तूफान चीन में आते हैं। साल 1970 के बाद यहाँ करीब 130 के आसपास तूफान आ चुके हैं। अमेरिका भी इस लिस्ट में शामिल हैं।