Knowledge: दुनिया में बहुत-सी ऐसी अनोखी चीजे हैं। जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। हर एक देश हर एक शहर में एक से बढ़कर एक प्राकृतिक की चीजो का नजारा देखने को मिलता हैं। दुनिया में कई सारे झरने, झीले व पहाड़ आदि शामिल हैं। तो वहीं एक ऐसी पहाड़ी हैं जहाँ पर एक साथ 900 मंदिर हैं। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 900 मंदिर वाली पहाड़ी कौन-सी हैं-

यह पहाड़ भारत में स्थित हैं और लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। बता दे कि ये एकमात्र ऐसा इकलौता पहाड़ हैं। जिसपर इतने मंदिर बने हुए हैं। इस पर्वत का नाम शत्रुंजय पर्वत हैं। और यह पालीताना शत्रुंजय नदी के पर स्थित हैं। यहाँ पर लगभग 900 मंदिर हैं। जिनका निर्माण हो चुका हैं। इतने अधिक मंदिर होने के कारण यह पर्वत लोगो की आस्था का महत्वपूर्ण स्थान हैं। यह भावनगर जिले के बाहर, भावनगर शहर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित हैं।

पर्वत पर स्थित मंदिर संगमरमर से बना हुआ हैं। और इसकी खूबसरूरती आकर्षण का केंद्र हैं। इन मंदिरों का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। इन मंदिरों की विशेष नक्काशी ध्यानवान रूप से की गई हैं। क्योकि जब सूरज की किरणें मंदिर पर पड़ती हैं। तो यह चमक उठते हैं। चंद्रमा की रोशनी में भी इन्हें देखने पर यह मोती की तरह चमक जाता हैं। यह मंदिर दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर पालीताना में स्थित हैं। यह शरह कानूनी रूप से शाकाहारी हैं व मांसाहार का कोई सेवन नहीं करता हैं। जिससे यह दुनिया के अन्य शहरों से अलग होता हैं। यह मंदिर एक ऐसा स्थान हैं। जहाँ लोग श्रद्धा व आदर के साथ आते हैं।

जैन धर्म का प्रमुख धर्मस्थल-

इस पर्वत पर जैन तीर्थकर भगवान ऋषभदेव ने ध्यान किया था व उन्होंने यहाँ पर अपना पहला उपदेश दिया था। यहाँ के मुख्य मंदिर ऊंचाई पर स्थित हैं व इसलिए इसपर पहुँचने के लिए ऋद्धालुओं को लगभग 3,000 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। इस पर्वत पर 24 तीर्थकरों में से 23 तीर्थकर पहुँच चुके थे। जिसके कारण इसे धार्मिक दृष्ठि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता हैं।