World's Most Expensive Coin :अंग्रेजो ने इस दुनिया पर सौ साल से ज्यादा हुकूमत किया हैं। इस दौरान इन्होंने पूरी दुनिया से नायाब चीजें लूटी व उन्हें ब्रिटेन लेकर चले गए। हालांकि आज हम उनके द्वारा लूटी गई चीजों के बारे में नहीं, बल्कि एक सिक्के के बारे में बताने वाले हैं, जो दुनिया का सबसे महंगा सिक्का हैं व इससे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि दी गई हैं।

क्या खास हैं इस सिक्के में-

इस एक सिक्के का वजन करीब 3.6 किलो हैं। जबकि इसका व्यास 9.6 इंच हैं। इस सिक्के को बनाने में कुल 6,426 हीरों का प्रयोग हुआ हैं। बता दे कि ये हीरों के साथ-साथ इसे 24 कैरेट गोल्ड के प्रयोग से बनाया गया हैं। यही वजह हैं कि इस एक सिक्के कि इतनी ज्यादा कीमत हैं कि इतने पैसों में आपका पूरा घर भर जाएगा। डॉलर में देखे तो इस सिक्के की कीमत 23 मिलियन डॉलर हैं। जबकि रूपए में इसकी कीमत 192 करोड़ रूपए हैं।

किसने बनवाया ये सिक्का-

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए ये सिक्का किसी अंग्रेज ने बल्कि एक भारतीय ने जारी किया हैं। बता दे कि इसे ब्रिटेन मुख्यालय वाली ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ संजीव मेहता ने जारी किया हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सिक्के को बनाने में करीब 16 महीने का समय लगा हैं। इस सिक्के को बनाने में भारत, जर्मनी, यूके, श्रीलंका व सिंगापुर के कारीगरों को लगाया गया था। कहा जा रहा हैं कि पूरी दुनिया में ऐसा दूसरा सिक्का नहीं हैं।

इससे पहले दुनिया के सबसे महंगे सिक्के की बात करे तो सेंट गॉडंस डबल ईगल था। इसे ऑगस्टस सेंट गॉडंस ने डिजाइन किया था। कहा जाता हैं कि इस सिक्के को साल 1907 से 1933 के बीच ढ़ाला गया था। सबसे बड़ी बात ये हैं कि इस तरह के 12 सिक्के दुनिया में मौजूद हैं। यही वजह हैं कि जब इस सिक्के की अमेरिका में निलामी हुई तो इसकी कीतम 163 करोड़ रूपए थी।