Vegetarian City In India: जहाँ दुनिया भर में लोग नॉनवेज के शौखीन पाए जाते हैं वही भारत के गुजरात में एक ऐसा शहर हैं, जहाँ पर नॉनवेज नहीं खाया जाता हैं। ये शहर पूरी तरह से शाकाहारी हैं यहाँ पर नॉनवेज खाने पर रोक लगा दी गयी हैं। जिसकी वजह से 2014 में इसे पूर्ण शाकाहारी शहर घोषित कर दिया गया हैं।

भारत का शाकाहारी शहर-

भारत देश विविधताओं से भरा है. यहां पर एक से बढ़कर एक प्राचीन और दिव्य धार्मिक स्थलो में से एक हैं। जिसमें गुजरात का नाम प्रसिद्ध हैं गुजरात ही द्वारिकाधीश की नगरी कही जाती हैं। यहाँ पर कई सारे प्रसिद्ध मंदिर हैं जिसमें सोमनाथ व द्वारिका सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। यहां एक ऐसा शहर भी हैं जहाँ जैन मंदिरों की पूरी श्रंंखला हैं। जिसका नाम पालीताना. हैं। बताया जाता हैं कि 2014 में 200 से ज्यादा जैन मुनि और संतों ने भूख हड़ताल कर सरकार से जानवरों को मारने पर रोक लगाने और बूचड़खाना बंद किए जाने की मांग की थी, इसके बाद ही सरकार ने इसे शहर ही नहीं बल्कि विश्व का पहला शाकाहारी शहर घोषित किया था।

पालीताना कहाँ हैं-

पालीताना शहर गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है, यहां शत्रुंजय की पहाड़ी है, जहां पर तकरीबन एक हजार जैन मंदिर हैं, यहां जैन अनुयायी भी बड़ी संख्या में रहते हैं। जिन्होने बूचड़खानो को बंद करने के लिए हड़ताल किया था। जिसकी वजह से सरकार ने यहाँ पर मीट की ब्रिकी पर बैन लगा दिया था। सरकार ने पालीताना को विश्व का पहला शाकाहारी शहर भी घोषित किया था।

इसे माना जाता जैन अनुयायियों का पवित्र शहर-

पालीताना शहर को जैन अनुयायियों का सबसे पवित्र शहर माना जाता हैं। ऐसा कहा जाता कि कि यहां पर श्रृषि मुनियों को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। यहाँ पर मुख्य मंदिर जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को समर्पित है, यहां सबसे बड़ा चौमुखा मंदिर है। इसके अलावा कुमारपाल, समप्रति राज, विमलशाह मंदिर मंदिर भी यहांं हैं, संगमरमर के पत्थरों से निर्मित यह मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना माने जाते हैं। यहाँ पर 11वीं से 12वीं शताब्दी के दौरान यहां पर जैन मंदिरों का निर्माण किया गया था।