Capital City Of India: जैसा कि सभी को पता हैं कि भारत की राजधानी दिल्ली हैं। दिल्ली से पहले कोलकाता थी लेकिन क्या आपको पता हैं कि भारत का एक ऐसा शहर भी हैं, जो केवल एक दिन के लिए ही भारत की राजधानी रहा हैं। यदि आपको इसके बारे में नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

भारत की एक दिन की राजधानी-

भारत की राजधानी कई बार बदल चुकी हैं। दिल्ली से पहले राजधानी कलकत्ता थी। साल 1911 में दिल्ली से ट्रांसफर कर दी गई थी।

जहाँ कलकत्ता को भारत की राजधानी माना जाता था, तो वहीं गर्मियों में ये राजधानी शिमला कर दी गई थी। मगर इतिहास में एक दिन ऐसा भी जब भारत की राजधानी कुछ और थी।

ऐसे में कहा जा सकता हैं कि राजधानी एक दिन के लिए शिफ्ट हुई थी और जिस शहर में राजधानी शिफ्ट की गई थी। उसका नाम इलाहाबाद यानि वर्तमान में जिसे प्रयागराज के नाम से जाना जाता हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार 1858 में इलाहाबाद को एक दिन के लिए भारती की राजधानी बनाया गया था। कहा जाता हैं कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने शहर में ब्रिटिश राजशाही को राष्ट्र का प्रशासन सौंप दिया था।

बता दे कि पहले भारत कई राज्यों में विभाजित किया गया था और प्रत्येक की अपनी राजधानी हुआ करती थी व हर क्षेत्र के हिसाब से व्यापार केंद्र व सांस्कृतिक केंद्र विकसित था।