Knowledge: भारत में आबादी का काफी हिस्सा मजदूरी पर निर्भर रहता हैं। यहीं वजह हैं कि कई राज्यो से लोग दूसरे राज्य में जाकर मजूदरी करना पसंद करते हैं। उसके पीछे का मुख्य वजह ये हैं कि उनको वहाँ पर अच्छी-खासी मजदूरी मिलती हैं। जोकि उनको उनके राज्य या शहर या गाँव में नहीं मिल पाती हैं। हर इंसान पैसो के पीछे भागता हैं। वो वहीं काम करना पसंद करता हैं। जहाँ पर उसके काम के लिए अच्छा पैसा मिले हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन से राज्य में मजदूरी करने पर ज्यादा पैसा मिलता हैं।

RBI की एनुअल हैंडबुक में इस बात की जानकारी दी गई है कि मजदूरों को किस राज्‍य में ज्‍यादा मजदूरी मिलती है और किस राज्‍य में कम हैं। सबसे ज्यादा मजदूरी देने वाले राज्य की लिस्ट में पहने नंबर पर केरल आता हैं। बता दे कि यहां प्रति व्‍यक्ति आय 1,94,767 रुपये सालाना है, जबकि मजदूरों को 838 रुपये प्रतिदिन दिए जाते हैं। केरल की तुलना में बाकि राज्यो में काफी कम मजदूरी दी जाती हैं। लेकिन इस लिस्ट में हरियाणा और पंजाब दूसरे और तीसरे नंबर हैं, फिर भी वहां केरल की तुलना में लगभग आधी मजदूरी ही मिलती हैं।

गुजरात जोकि प्रतिव्यक्ति आय की तुलना में तो काफी अच्छा हैं। लेकिन यहाँ पर मजदूरी काफी कम दी जाती हैं। इसी लिस्ट में महाराष्ट व राजस्थान भी शामिल हैं। देखे आकड़े


तो वहीं यूपी और बिहार में मजदूरी क्रमश: 335 रुपये और 328 रुपये है, जबक‍ि मध्‍य प्रदेश में मजदूरों को प्रतिदिन औसतन 267 रुपये प्रदान किया जाता हैं। जोकि केरल, पंजाब व अन्य राज्यो की तुलना में कम हैं।