Knowledge : आपने कभी नोटिस किया हैं कि जब भी आप किसी अच्छे होटल या ट्रेन में जब भी सफर करते हैं, तो वहाँ पर आपको अक्सर सफेद रंग की बेडसीट देखने को मिलते हैं।तो क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों होटल और ट्रेनों में केवल सफेद रंग की चादर का इस्तेमाल किया जाता है? नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्या होता हैं।

आखिर क्यो होटल व ट्रेन में सफेद चदर का प्रयोग किया जाता-

जो लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं वो अक्सर होटल में रूकते हैं। जहाँ पर उनको ओढ़ने के लिए सफेद कलर की चदर दी जाती हैं। इसके अलावा ट्रेन के एसी कोच में भी यात्रियो को सफेद रंग की चदर दी जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योकि , होटल और ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाली बेडशीट को साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल किया जाता है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि ब्लीचिंग की प्रक्रिया (Bleaching Process) से रंगीन चादरें फीकी पड़ जाती हैं। और उनका रंग उड़ जाता हैं लेकिन सफेद रंग के चदरो के साथ ऐसा नहीं होता हैं। उनका रंग नहीं उड़ता हैं उनका रंग जैसा का तैसा ही रहता हैं। चदर ब्लीच से धूलने की वजह से उनकी बदबू दूर हो जाती हैं। इसके अलावा यदि चदर पर कोई दाग लग जाता हैं तो सफेद रंग का होने की वजह से आसानी से नजर आ जाता हैं। होटर के कर्मियों को चदर को साफ करने में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। इसलिए भी होटल व ट्रेन में सफेद चदर का प्रयोग किया जाता हैं।

सफेद रंग स्ट्रेस दूर करता हैं-

ऐसा कहा जाता हैं कि सफेद रंग स्ट्रेस कम करने का काम करता हैं, इसलिए यात्रियो को सफेद रंग की तजरे दी जाती हैं। इसके अलावा मन में शांति रहती हैं और हर तरफ का माहौल पॉजीटीव रहता हैं। इसलिए ऐसा किया जाता हैं।