World Most Polluted Country:दुनिया में वायु प्रदूषण एक बड़ी वैश्विक चुनौती बन चुकी हैं। दुनिया के हर देश ये कोशिश कर रहे हैं कि उनका देश इस समस्या से ऊभर सके। लेकिन कई ऐसे देश हैं जो इस कड़ी में अभी भी पीछे हैं और वो इस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। जिसकी वजह से वायु प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तो क्या आपको पता हैं कि दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर कौन-सा हैं नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

दुनिया का सबसे प्रदूषित देश-

एयर क्वालिटी पर नजर रखने वाली स्विस पॉल्यूशन टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir द्वारा दुनिया के प्रदूषित देशों की लिस्ट 2021 में जारी की गई थी। जिसमें उन देशो के बारे में बताया गया था जो कि दुनिया के सबसे प्रदूषित देश हैं। चलिए हम दुनिया के पआँच सबसे प्रदूषित देश के बारे में बताते हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर बांग्लादेश आता हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में वायु प्रदूषण की वजह से होने वाली मौतों में इजाफा भी हुआ हैं। यहाँ की आबादी 16 करोड़ हैं।

दुनिया में सबसे प्रदूषित शहरो में दूसरे नंबर पर अफ्रीका आता हैं। यहां स्वच्छता की कमी और कुपोषण के बाद वायु प्रदूषण तीसरी सबसे बड़ी वजह हैं। यहाँ पर भी प्रदूषण से होने वाली मौत का आकड़ा बढ़ता चला गया हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान हैं। जहाँ पर वायु प्रदूषण की समस्या सबसे ज्यादा हैं।

दुनिया के सबसे प्रदूषित देशो की लिस्ट में चौथे नंबर पर मध्य एशियाई मुल्क तजाकिस्तान आता हैं। इसकी मुख्य वजह सीमेंट और कोल पॉवर प्लांट्स हैं।

दुनिया के सबसे प्रदूषित देशो की लिस्ट में पाँचवे नंबर पर भारत आता हैं। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख शहर वायु प्रदूषण से ग्रसित हैं।