India Best Food : दुनिया के सबसे अच्छे खानो की लिस्ट में भारत के इस फूड ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई हैं। जब भी खानो की बात आती हैं। भारत का नाम जरूर आता हैं क्योकि भारत में तरह-तरह के मसालों व फ्लेवर से भरा देश हैं। यहाँ पर कई तरह के पकवान दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इससे बड़ी बात की यहाँ पर आपको थोड़ी-थोड़ी सी दूरी पर अलग-अलग तरह के स्वाद के खाने मिल जाएँगे। भारतीय खाने की लोकप्रियता देश के बाहर भी खूब हैं। यहाँ नॉनवेज से लेकर वेज तक हर एक तरह के खाने उपलब्ध हैं। ये बात सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि पूरी दुनिया कहती हैं। हाल ही में पॉपुलर फूड गाइड टेस्ट एटलस ने दुनिया के कुछ सर्वक्षेष्ठ रेटेड स्टू करी की एक लिस्ट जारी की हैं। जिसमें भारत का पकवान टॉप 5 में शामिल हुआ हैं। जिसे भारत के घर-घर में पसंद किया जाता हैं।


इस लिस्ट में पाचवे नंबर पर शाही पनीर का नाम आया हैं। वेजिटेरियन लोगो में ये सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। ये एक ऐसी डिश हैं। जो आपको भारतीय शादियों व पार्टियों में बड़ी आसानी से देखने को मिल जाती हैं। शाही पनीर अपने नाम की ही तरह शाही हैं। इसमें सूखे मेवे का भी प्रयोग किया जाता हैं। इसका टेस्ट आम ग्रेवी वाली सब्जियों के मुकाबले थोड़ा मीठा होता हैं। तो वहीं इस लिस्ट में 10वीं नंबर पर कीमा हैं।

दुनिया की टॉप 4 पॉपुलर फूड-

इस लिस्ट में पहले नंबर पर थाईलैंड की फेनांग करी हैं। इसे पूरे थाईलैंड समेत दुनियाभर में थाई फूड पसंद करने वालों द्वारा पसंद किया जाता हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर जापानी की करी Kare तो वहीं तीसरे नंबर पर चीन की सिग्नेचर डिश सिचुआन हॉट पॉट हैं। चौथे नंबर पर वियतनामी स्टू को रखा गया हैं।