Operation Ajay: इजरायल व फिलिस्तीन के बीच युद्ध जारी हैं। इस युद्ध में कई लोगों की जान भी चली गई हैं। एक तरफ जहाँ हमास के हमले में कई इजरायली मारे गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ इजरायल के जवाबी कार्यवाही में गाजा पट्टी पर भी हजारों की संख्या में लोगों की जान चली गई हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, इस बीच अलग-अलग देशों ने अपने नागरिकों को वहाँ से निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया हैं। भारत ने भी वहाँ से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया जा रहा हैं। फिलहाल इस ऑपरेशन की मद्द से अब तक कुल 212 लोगों को सुरक्षित देश वापस ला दिया गया हैं। आज हम आपको बताते हैं कि भारत सरकार ने आखिर विदेशी धरती पर इस तरह के कितने बड़े-बड़े ऑपरेशन कब-कब चलाए थे।

ऑपरेशन कावेरी-

सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मई 2023 में भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। बता दे कि मई के महीने में सूडान सिविल वॉर की आग में जल रहा था व वहां दो गुटों में भीषण संंघर्ष हो रहा था। इस गृह युद्ध के दौरान वहाँ काफी संख्या में भारतीय फंसे हुए थे। इन्हें निकालने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने ऑपरेशन कावेरी चलाया था।

भारत का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन-

1990 में मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल था। तभी अचानक से इराकी तानाशाह सुद्दाम हुसैन ने कुवैत पर हमला कर दिया था। जब सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर हमला किया था। उस समय देश में डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीय थे। भारत सरकार के लिए ये चिंता का विषय था कि इतने भारतीयों को कैसे इतनी जल्दी अपने देश से वापस लाया जाए। फिर केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री आई.के गुजराल को मिलने भेजा गया। इस मुलाकात के बाद बात बन गई व फिर भारत सरकार ने चलाया किसी भी विदेशी जमीन पर अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन इस ऑपरेशन का नाम था कुवैत एयरलिफ्ट 1990, इस ऑपरेशन के दौरान कुवैत से 1 लाख 75 हजार से ज्यादा भारतीयों को हिंदुस्तान वापस लाया गया था।

अभी तक भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन-

भारत द्वारा कई बार ऐसे ऑपरेशन चलाए गए हैं, जिसमें भारतीय को विदेश से लाया गया हैं। जैसे-एमनेस्टी एयरलिफ्ट, 1996, ऑपरेशन सुकून, 2006, ऑपरेशन सेफ होमकमिंग, 2011, ऑपरेशन राहत, 2015, ऑपरेशन मैत्री, 2015, ब्रसेल्स से निकासी, 2016, ऑपरेशन समुद्रसेतु, 2020, वंदे भारत मिशन, 2021, ऑपरेशन देवीशक्ति, 2021 और ऑपरेशन गंगा, 2022.