Maharashtra Board HSC Result 2022; महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 12 के छात्रो का आज इंतजार खत्म होने वाला हैं, क्योकि आज महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज 8 जून 2022 को महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी करने जा रहा हैं। इस बार महाराष्ट्र के इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे 15 लाख से भी ज्यादा छात्र, उन सबका आज इंतजार खत्म हो जाएगा।

Maharashtra Board 12th Result 2022, MHHSC Result 2022-

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया था कि महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज (8 जून) घोषित किया जाएगा। उन्होने ये संदेश एक वीडियो के जरिये साझा किया था। मंत्री ने बताया कि परिणाम 8 जून को परिणाम आएंगेतथा इस बार बोर्ड परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।जिनके नतीजे दोपहर एक बजे जारी कर दिये जाएगे।

How to check Maharashtra Board 12th Result 2022, MHHSC Result 2022-

महाराष्ट बोर्ड के कक्षा 12 के छात्र इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट इन वेबसाइड msbshse.co.in, hscresult.mkcl.org, mahresult.nic.in, maharesult.nic.in पर जारी होगा।
  • इन वेबसाइट पर क्लिक करे, उसके बाद इसका होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • जहाँ कक्षा 12 के रिजल्ट का लिंक दिया होगा, उस लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक खुल जाने पर वहाँ अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ लिखकर सबमिट कर दे।
  • जिसके बाद आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रिन पर आ जाएगा।

Maharashtra Board 12th Result 2022, MHHSC Result 2022 का रिजल्ट मैसेज से भी कर सकते चेक-

अभ्यार्थी अपना रिजल्ट मैसेज करके भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल के इनबॉक्स में जाना होगा वहाँ पर MHHSC के साथ अपना रोल नंबर टाइप करना होगा। और इसके बाद इसे 57766 पर भेजना होगा। जिसके बाद अभ्यार्थी का रिजल्ट मोबाइल की स्क्रीन पर आ जाएगा।