MP Board 10th 12th Result 2022 ; आज आ रहा हैं,एमपी बोर्ड का रिजल्ट यहाँ देखे अपना रिजल्ट
MP Board 10th 12th Result 2022; आज दोपहर 1 बजे आने वाला है,एमपी बोर्ड का रिजल्ट आप इसे mpresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2022 ; आज माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य-प्रदेश (MP) 10वीं व 12वीं की परीक्षा का परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित करेगा। आप अपना परिणाम www.mpresult.nic.in व www.mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अपना परिणाम मोबइल में भी देख सकते हैं। जिसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से MPBSE MOBILE App या MP Mobile App Download करना होगा।
MP Board 10th 12th Result 2022 Live-
मध्यप्रदेश ; मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) के छात्रो के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। क्योकि आज हाईस्कूल व इंटरमीडियड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने वाला हैं। परीक्षाओं का परिणाम देखने में अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा छात्रो से कहा गया हैं, कि वो अपना रिजल्ट मोबाइल पर भी गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करके आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर व आवेदन क्रमांक की आवश्यकता होगी। उन्हें बस गूगल प्ले स्टोर से MP Mobile App Download डाउनलोड करना होगा। और इसके बाद उसको open करने पर वहाँ पर Know your result का ऑप्शन आयेगा। बस उस पर क्लिक करके अपना रोल नंबर व आवेदन क्रमांक लिख देना हैं। जिसके बाद उनका परिमाण मोबाइल की स्क्रीन पर दिख जायेगा।
एमपी बोर्ड के संशोधित स्कीम के अनुसार इस बार थ्योरी विषयो के लिए 80 अंक आवंटित किये गये हैं। और बाकि 20 अंक व्यवहारिक व परियोजना कार्यो के लिए दिये जायेगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएड की परीक्षाओं को पास करने के लिए अभ्यार्थियों को प्रत्येक विषय में 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य हैं। अगर उनके प्रत्येक विषय व व्यवहारिक परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक नहीं आते हैं। तो वो पास नहीं हो पायेगे।
इस बार परीक्षा में दो लाख से भी अधिक छात्र शामिल हुए हैं। कोरोना महामारी की वजह से दो साल से टॉपरो की लिस्ट नहीं निकली हैं। लेकिन इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जायेगी।