Navodaya Vidyalaya Admission 2024-25: नवोदय क्लास 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख नजदीक
Tags:

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2024-25: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की तरफ से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। अगले सेशन यानी 2024-25 के लिए नवोदय विद्यालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। नोटिस के अनुसार, जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में कराना चाहते हैं। वो ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उम्मीदवारो के पास ज्यादा समय शेष नहीं बचा हुआ हैं।
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों व अभिभावकों को 10 अगस्त 2023 तक का समय मिला हैं। क्लास 6 में एडमिशन के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 6वीं में अधिकतम 80 छात्रों को प्रवेश दिया जाता हैं। प्रवेश परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा की गई हैं।
ऐसे करे Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2024-25 Registration-
- नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाए।
- होमेपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक Admission Notification पर क्लिक करे।
- इसके बाद लिंक Click here to submit online application form for class VI Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2024 ओपन होगा।
- लिंक ओपन होते ही वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद स्क्रीन पर फार्म आ जाएगा।
- अब इसे फील कर दे व जरूरी दस्तावेज जमा कर दे।
- अंत में सबमिट कर इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।
नवोदय क्लास 6 परीक्षा तिथि-
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाए। प्रत्येक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 4 नवंबर 2023 को होगी। तो वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 20 जनवरी 2024 को सुबह 11.30 बजे से होगी। राज्यों के अनुसार परीक्षा की तारीख नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मार्च व अप्रैल 2024 तक जारी किया जाएगा।