NCRB Reports एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार जेल में बंद होने वाले लोगो की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। रिपोर्ट कि माने तो जेलो में कैदियों की संख्या जेलो की क्षमता से ज्यादा हैं। देशभर की जेलों में 5,54,034 कैदी हैं। जो कि जेल की क्षमता से अधिक जनसंख्या हैं। आज हम आपको बताते हैं कि जेल में कैदियों की संख्या की क्या तदाद हैं।

यूपी में सबसे ज्यादा कैदी जेल में बंद-

आकड़ो कि माने तो एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार भारत के जेल में बंध होने वाले कैदियो की संख्या 5,54,034 हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं, इसमें से सबसे ज्यादा कैदी यूपी के जेल में बंद हैं। यूपी यानि उत्तर प्रदेश में जेल में बंद कैदियों की संख्या इन पूरे आकड़ो में से अकेले 21.3 फीसदी हैं। जिसका मतलब हैं 19,306 इस श्रेणी में अगला नंबर हरियाणा का हैं। जहाँ पर इस समय कुल 43277 कैदी जेल में बंद हैं जबकि कैप्सिटी कुल 19306 कैदियों की हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली आता हैं जहाँ पर 19719 कैदी जेल में कैद हैं। लेकिन क्षमता 10026 की हैं। तो वही इस श्रेणी में 4वें नंबर पर महाराष्ट्र तो 5वें नंबर पर मध्यप्रदेश हैं। महाराष्ट्र में कुल 43476 कैदी जेल में बंद हैं। और कुल क्षमता 24095 की हैं। मध्य प्रदेश में 48635 कैदी जेल में बंद हैं। तो वहीं 28718 कैदी बंद करने की केवल क्षमता हैं।


एनसीबी की माने तो जितने भी कैदी भारत के जेलो में इस समय बंद हैं। उनमें से 80 फीसदी ऐसे कैदी हैं, जिनको सिर्फ गिरफ्तार करके भारतीय जेलो में बंद किया गया हैं। इनका अभी तक ट्रॉयल की शुरूआत नहीं हो पायी हैं।