NEET PG 2022 Counselling Registration: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ( Medical Counseling Committee ) ने नीट पीजी ( NEET PG 2022 ) की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं। जो छात्र काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वेबसाइट के जरिए छात्र रजिस्ट्रेशन व काउंसलिंग से जुड़ी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

NEET PG 2022 Counselling Registration Date-

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ( Medical Counseling Committee ) ने नीट पीजी ( NEET PG 2022 ) की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 20 सितंबर 2022 से होगी, जो कि 25 सितंबर 2022 तक जारी रहेगी।तो वही सीट आवंटन प्रक्रिया 26 से 27 सितंबर 2022 तक पूरी की जाएगी। काउंसलिंग पूरी हो जाने के बाद रिजल्ट का ऐलान 28 सितंबर 2022 तक किया जाएगा। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को सीटें अलॉट की गई हैं, उनकी जॉइनिंग 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक की जा सकती हैं।

How to do NEET PG 2022 Counselling Registration-

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी में नीट पीज 2022 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करे।

  • छात्र काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन हो जाने के बाद NEET PG 2022 Counselling Registration के लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन हो जाने के बाद छात्र राउंड 1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होते ही छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सब्मिट करे।
  • इसके बाद अप्लीकेशन फीस जमा कर दे।
  • अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल ले।