Padma Award 2024: इस साल इन विभूतियों को मिला पद्म अवार्ड, देखे लिस्ट
Padma Award 2024 Winner List: 2024 में 5 पद्म विभूषण, 17 काे पद्म भूषण और 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे.

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 17 काे पद्म भूषण और 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे। एक्ट्रेस वैजयंती माला, वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण और मिथुन चक्रवर्ती, ऊषा उत्थुप का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
इनको मिला पदम् भूषण सम्मान
- सुश्री एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले - केरल
- होर्मूसजी एन कामा (साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता) - महाराष्ट्र
- मिथुन चक्रवर्ती (कला - पश्चिम बंगाल
- सीताराम जिंदल (व्यापार एवं उद्योग) - कर्नाटक
- यंग लियू (व्यापार एवं उद्योग) - ताइवान
- अश्विन बालचंद मेहता (मेडिसिन) - महाराष्ट्र
- सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले - पश्चिम बंगाल
- राम नाइक (सार्वजनिक मामले) - महाराष्ट्र
- तेजस मधुसूदन पटेल (मेडिसिन) - गुजरात
- ओलानचेरी राजगोपाल (सार्वजनिक मामले) - केरल
- दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त (कला) - महाराष्ट्र
- तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत) अध्यात्मवाद - लद्दाख
- प्यारेलाल शर्मा (कला) - महाराष्ट्र
- चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर (मेडिसिन) - बिहार
- उषा उत्थुप (कला) - पश्चिम बंगाल
- विजयकांत (मरणोपरांत) कला - तमिलनाडु
- कुन्दन व्यास (साहित्य एवं शिक्षा, पत्रकारिता) - महाराष्ट्र
साभार- Newstrack