Paul Durietz World Record: इंसान चाहे तो क्या नहीं कर सकता हैं बस शर्त ये होनी चाहिए कि उसे अपने काम से प्यार हैं। सालो-साल उसे बिना रूके, बिना थके व बिना ऊबे कर सकता हैं। कम से कम अमेरिका के पॉल ड्यूरिएट्ज को देखकर तो ऐसा ही लगता हैं। पॉल ड्यूरिएट्स पेशे से एक शिक्षक हैं व उन्होंने 53 साल तक सोशल स्टडीज विषय पढ़ाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हैं। उनके इस काम के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया हैं। ये 50 साल से भी ज्यादा इस विषय को ना केवल पढ़ा ही रहे हैं, अपितु ये अपने छात्रों के पसंदीदा टीचर में से एक हैं।

पॉल ड्यूरिएट्स जिनकी उम्र अब 76 साल हैं। उनको अपने इस पेशे से व इस विषय से काफी ज्यादा प्यार हैं। उन्होंने कभी रिटायर होने का मन भी नहीं बनाया हैं। वे आज भी शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। और इस कार्य को एंजॉय भी करते हैं। पॉल ने 1 सितंबर 1970 को सोशल स्टडीज सब्जेक्ट पढ़ाना शुरू किया था। उन्हें लॉन्गेस्ट करियर एज ए सोशल स्टडीज टीचर का अवॉर्ड भी दिया गया हैं।

पॉल ड्यूरिएट्ज का अभी इस काम में मन लगा हुआ हैं और वे अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो पॉल 53 साल से इस विषय को पढ़ा रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखना चाहते हैं। ताकि वे खुद का ही रिकॉर्ड ब्रेक कर पाएं।

पॉल को हिस्ट्री पढ़ाना पसंद हैं और उनको अपने पिता की वजह से इस विषय को पढ़ाने में रूचि मिली हैं और जो उन्हें युद्ध में अपनी भागीदारी के विषय में बताते थे। यहाँ तक की पॉल को सोशल स्टडीज में जो विषय पढ़ाना सबसे ज्यादा पसंद हैं। उसे वर्ल्ड वॉर 1 व वर्ल्ड वॉर 2 शामिल हैं। उन्होंने शिक्षण कार्य करते हुए 53 साल पूरा कर लिया हैं और आगे भी इसे जारी रखना चाहते हैं।