Prime Minister Security: भारत के प्रधानमंत्री का पद काफी सम्मानित पद होता हैं। यही वजह हैं कि इनकी सिक्योरिटी काफी कड़ी होती हैं। वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों के दौरे से लौटने पर सीधे बेंगलुरू एयरपोर्ट पर उतरे हैं। इसके बाद वे रोड शो करते हुए बेंगलुरू के ISRO कमांड सेंटर में पहुँचे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के इसरो कमांड सेंटर जाने के विजुअल और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि लोग पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी की सिक्योरिटी में लगे एक गार्ड ने अपने हाथ में एक सूटकेस लिया हुआ हैं। जो अक्सर पीएम सिक्योरिटी में किसी एक गार्ड के पास दिखाई देता हैं। आपको पता हैं कि इस सूटकेस में क्या होता हैं, नहीं पता तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

क्या होता हैं इसमें-

इस ब्रीफकेस को लेकर लोगों को अलग-अलग फैक्ट पता हैं। कुछ लोगों का कहना हैं कि इस ब्रीफकेस में न्यूक्लियर कंट्रोल होता हैं। और इसमें न्यूक्लियर कोड होते हैं। अगर कभी कोई विपरीत परिस्थिति हो तो प्रधानमंत्री अपने विशेष अधिकार के तहत इसका प्रयोग कर सकते हैं। और न्यूक्लियर पावर का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं, ये काला सूटकेस कोई सूटकेस या ब्रीफकेस नहीं हैं। इसमें ऊपर पकड़ने के लिए हैंडल होने की वजह से यह ब्रीफकेस जैसा लगता हैं। इसमें कुछ सामान नहीं रखा होता हैं।

यह एक सील्ड होता हैं। जिसे फोल्ड करके सुरक्षाकर्मी अपने पास रखते हैं। इसे प्रोटेक्टिव बुलेटप्रूफ शील्ड बोलते हैं। जो बड़ी हस्तियों की सुरक्षा में प्रयोग किया जाता हैं। इसके जरिए किसी भी अहम व्यक्ति को इमरजेंसी के दौरान आप तुरंत बचा सकते हैं। जब सुरक्षाकर्मी को कोई खतरा लगता हैं, तो उस हस्ती के सामने इसे खोल देता हैं, जो एक तरह से शील्ड का काम करता हैं। और उस व्यक्ति के सामने एक दीवार बन जाता हैं। और प्रोटेक्टिव वॉल का काम करता हैं।