Queen Elizabeth II का कल देर रात देहांत हो गया हैं। जिसके बाद से पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गयी हैं। इस दौरान हर कोई ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ हैं। इस साल Queen Elizabeth II का 70 साल पूरा हो गया था। उनकी महारानी के पद पर विराजमान रहते हुए। जिसे उन्होने बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। लेकिन क्या आपको पता हैं कि क्वीव एलिजाबेथ द्वितीय साल में हर साल दो बार अपना जन्मदिन मनाती हैं। क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु 90 साल की उम्र में हुआ था।

एलिजाबेथ-II ने 2 जून 1953 को ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली थी और ब्रिटेन के साथ कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे कई कॉमनवेल्थ देशों की महारानी भी थी। महारानी एलिजाबेथ का जन्म तो ब्रिटेन जन्मदिन 21 अप्रैल को मनाया जाता है। लेकिन, ब्रिटेन की राजगद्दी मिलने के बाद उनका दूसरा जन्मदिन भी मनाए जाने लगा था। यह जन्मदिन उनका आधिकारिक जन्मदिन होता है और इस जन्मदिन को आधिकारिक तौर पर मनाया जाता है और इस दिन परेड आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

दूसरा जन्मदिन कब मनाया जाता हैं-

तो वहीं महारानी एलिजाबेथ का दूसरा जन्मदिन जून के महीने में मनाया जाता हैं। अधिकारिक जन्मदिन की शुरुआत साल 1748 से किंग जॉर्ज द्वितीय की घोषणा के साथ हुई थी। जिसमें राजघराने के कोई भी राजकुमार या राजगद्दी को संभालने वाले इंसान के जन्मदिन पर बड़ा उत्सव होगा और परेड का आयोजन किया जाएगा। यही वजह हैं कि महारानी एलिजाबेथ ने अपना अधिकारिक जन्मदिन 17 जून को हर साल मनाना तय किया था। और इस दिन को भी बड़ी धूमधाम से ब्रिटेन में मनाया जाता हैं।