Rajasthan Board 10th Result 2022; राजस्थान हाईस्कूल बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करे अपना रिजल्ट
Rajasthan Board 10th Result 2022; राजस्थान हाईस्कूल के छात्रो का आज इंतजार खत्म होने वाला हैं। क्योकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवी परीक्षा के नतीजे आज यानि 13 जून 2022 को जारी होने वाला हैं। छात्रो के नतीजे पंजीकृत छात्र संख्या के आधार पर जारी होगा। राजस्थान हाईस्कूल बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा जारी किया जाएगा। और आज ही दसवी के अलावा प्रवेशिका और सेकेंडरी स्तर की व्यवसायिक शिक्षा का भी नतीजा जारी किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला द्वारा जयपुर के शिक्षा संकुल ने ट्वीट करके बताया कि आज राजस्थान हाईस्कूल कक्षा 10 (RBSE 10th Result 2022 Live Updates) के छात्रों का रिजल्ट दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। राजस्थान हाईस्कूल बोर्ड 2022 ने RBSE कक्षा 10 के छात्रो की परीक्षाऐं 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक के बीच में राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई गयी थी।
How to check Rajasthan Board 10th Result 2022-
आज राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट दोपहर 3 बजे जारी होगा। छात्र अपना रिजल्ट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रो को अपना रिजल्ट इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Board 10th Result 2022 Link-
छात्र अपना रिजल्ट इन स्टेप्ट को फॉलो कर चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्र इसकी अधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाये।
- वेबसाइट पर जाते ही छात्रो को वहाँ Rajasthan Board 10th Result 2022 लिंक दिया होगा। उस पर क्लिक करे।
- उसके बाद लिंक खुल जाने के बाद वहाँ पर छात्र अपना हाईस्कूल का रोल नंबर व बर्थ-डेट लिखकर सबमिट कर दे।
- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर इसकी फोटोकॉपी भी निकाल सकते हैं।
राजस्थान हाईस्कूल छात्र पंजीकृत संख्या-
- 13 जून 2022 10वीं पंजीकृत संख्या- 10,36,626
- 13 जून 2022 10वीं पंजीकृत संख्या प्रवेशिका- 7,229
- 13 जून 2022 10वीं पंजीकृत संख्या व्यवसायिक सेकेंडरी- 56,215