ISRO YUVIKA 2024 Registration: अंतरिक्ष विज्ञान में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बता दे कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 का आरंभ कर दिया है। संगठन द्वारा बृहस्पतिवार, 15 फरवरी को जारी अधिकारिक अपडेट के अनुसार इसरो युविका 2024 के लिए पंजीकरण 20 फरवरी से किए जा सकेंगे। जबकि आखिरी तारीख 20 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद चयनित किए गए छात्र-छात्राओं की पहली सूची 28 मार्च व दूसरी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी।

क्या है इसरो का युविका कार्यक्रम-

इसरो को युवा विज्ञानी कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान व अंतरिक्ष विज्ञान में उभरते रूझानों में युवा छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस व स्पेस एप्लीकेशन आदि के बारे में बेसिक जानकारियाँ दी जाती है। इसरो द्वारा कैच देम यंग के अंतर्गत इस कार्यक्रम को तैयार किया गया है। यह प्रोग्राम विद्यार्थियों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व मैथ (STEM) आधारित रिसर्च / कैरियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लॉन्च किया गया है।

इसरो युविका प्रोग्राम के लिए सेलेक्ट होने पर विद्यार्थियों को 13 से 24 मई 2024 तक यानि 12 दिनों के लिए इसरो के 7 स्पेस सेंटर्स पर ट्रेनिंग, स्टडी मैटेरियल, फूडिंग व लॉजिंग, यात्रा भत्ता, आदि की व्यवस्था की जाएगी।

ISRO YUVIKA 2024 Eligibility-

ISRO के YUVIKA 2024 के लिए ऐसे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, जो कि केंद्रीय बोर्डों (CBSE या CISCE) या किसी भी राज्य बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालय में वर्ष 2023-24 के दौरान 1 जनवरी 2024 को कक्षा 9 में पंजीकृत हों।

कहाँ करे ISRO YUVIKA 2024 Registration-

जो विद्यार्थी इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उनके माता-पिता ISRO के YUVIKA 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in पर जाए। माता-पिता ध्यान दे कि इस प्रोग्राम के आवेदन या सम्मिलित होने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है।