Road Accidents Data : रोड एक्सिडेंट से भारत में हर साल करीब 1 लाख से ज्यादा लोगो को अपनी जाने गवानी पड़ती हैं। अक्सर लोगो का मानना होता हैं कि रोड एक्सिडेंट्स सबसे ज्यादा रात के समय ही होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं रात के समय सबसे ज्यादा एक्सिडेंट नहीं होते हैं। हर टाइम स्लॉट के हिसाब से बताते हैं कि किस वक्त कितने एक्सीडेंट होते हैं, जिसमें कई चौंकाने वाले डेटा सामने आया हैं।

Road Accidents Data-

यदि आपको लगता हैं कि रात में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना होती हैं तो आप गलत हैं आपकी जानकारी के लिए बता दू कि जो आकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार सबसे ज्यादा रोड एक्सिडेंट्स दिन के समय होते हैं। आकड़ो के अनुसार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक 60 फीसदी एक्सीडेंट होते हैं, जबकि 10% एक्सीडेंट रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक होते हैं।


आपको इन आकड़ो से पता चल ही जाएगा किस समय कितना एक्सिडेंट होता हैं। सबसे कम सड़क दुर्घटना के मामले जहाँ रात 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच दर्ज किए गए हैं तो वहीं शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक सबसे ज्यादा रोड़ एक्सिडेट्स होते हैं।

शाम को 6 बजे से 9 बजे तक सड़क दुर्घटना के मामले सबसे ज्यादा हैं। आपको बता दे कि 6 बजे से 9 बजे तक कुल एक्सीडेंट 403116 हुए हैं और इसमें शाम के वक्त 81410 हादसे हुए हैं।

तो वहीं यदि रात में होने वाले एक्सिडेंट्स के आकड़ो की बात की जाए तो 2021 में कुल एक्सीडेंट 403116 में से 43852 एक्सीडेंट रात हुए हैं। बाकि एक्सिडेट्स दिन के समय हुए हैं।