Rohit Sharma Qualification: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ना केवल अपनी कैप्टन्सी की वजह से ही जाने जाते हैं बल्कि वो एक बेहतरीन बल्लेबाज की वजह से भी जाने-जाते हैं। रोहित शर्मा धोनी के बाद भारतीय टीम के एक सफल कप्तान बनकर सामने आए हैं। इस बार वर्ल्ड कप में लोगो को उम्मीद थी भारत की ही जीत होगी लेकिन भारतीय टीम को फाइनल में अस्ट्रेलिया के हाथ हार का मुँह देखना पड़ा। जिसके बाद रोहित शर्मा व भारतीय टीम की जहाँ लोगो ने तारीफ की तो वहीं ट्रोलर्स ने भी ट्रोल किया हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा कितने पढ़े-लिखे हैं। यदि आपको नहीं तो आज हम आपको बताते हैं।


बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बंसोड़, महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था. उनके पिता गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट फर्म में केयरटेकर थे व माँ एक हाउस व्हाइफ थी। रोहित शर्मा ने काफी कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। रोहित शर्मा की बेहतरीन प्रदर्शन देखकर वहां के कोच दिनेश लाद ने उन्हें स्कॉलरशिप दी। वह स्कूल क्रिकेट में भी खेलते थे।


18 साल की उम्र में रोहित शर्मा ने देवधर ट्रॉफी खेला था। रोहित शर्मा ने आवर लेडी वेलांकन्नी हाई स्कूल, मुंबई से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। वह पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार नहीं थे। रोहित शर्मा का मन खेल-कूद में ज्यादा लगता था।


रोहित शर्मा ने मुंबई के स्वामी विकेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज से बारहवीं तक पढ़ाई की थी। क्रिकेट पर ज्यादा समय देने की वजह से उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं थी।


रोहित शर्मा कॉलेज नहीं गए हैं। रोहित शर्मा ने 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी। शादी के तीन साल बाद 2018 में उनकी एक बेटी समायरा हुई थी।