RRB Group D Admit Card 2022 : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी व डेट की डिटेल्स जारी हो गयी हैं। आरआरबी की वेबसाइट्स पर सुबह 10 बजे एग्जाम सिटी व डेट ( RRB Group D Exam City Date Details ) के लिंक एक्टिव कर दिया गया हैं। स लिंक पर क्लिक कर परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही मॉक टेस्ट, हेल्प डेस्क और खोया रजिस्ट्रेशन नंबर फिर से पाने का लिंक भी एक्टिव किया गया हैं। एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे ने कहा कि- उम्मीदवारों को लंबी दूरी की यात्रा न करनी पड़े। इसलिए विभिन्न आरआरसी को समूहबद्ध करके कई चरणों में ग्रुप डी सीबीटी कराने की योजना बना रहा हैं। फेज-1 रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन तीन आरआरसी (पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे) के एक ग्रुप के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित कराया जाएगा। फेज-1 रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन तीन आरआरसी (पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे) के एक ग्रुप के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षित कोर्स कम्पलीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) को एनसीवीटी परीक्षा से संबंधित अंकों की अपनी डिटेल्स संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 अगस्त तक अपलोड करना हैं।

RRB Group D Admit Card 2022-

रेलवे ग्रुप डी का एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। यानि 13 अगस्त से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर रिक्तियाँ जारी की गयी हैं।

RRB Group D Exam Date 2022-

17 अगस्त से कई चरणों में शुरू होने वाली रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा शुरू हो जाएगी। और ये परीक्षा कई चरणों में आयोजित करायी जाएगी।क्योकि रेलवे ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।