RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की (RRB Group D Answer Key 2022) जारी कर दी गयी हैं। रेलवे ने एक साथ सभी चरणों की आंसर-की जारी कर दी हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आंसर की (Answer Key) के साथ-साथ प्रश्न पत्र (Question Paper) और रेस्पॉन्स शीट (Response Sheet) भी जारी कर दी हैं।

RRB Group D Answer Key 2022-

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की का लिंक आरआरबी की सभी वेबसाइट पर एक्टिव कर दी गयी हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित कराया गया हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए रेलवे ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्तियाँ की जाएगी।

कब जता सकते आपत्ति-

आरआरबी द्वारा जारी आंसर-की से जिन उम्मीदवारो को आपत्ति हैं। वो कल 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 19 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। किसी भी प्रश्न के लिए आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति आपत्ति 50 रुपए का भुगतान तक का भुगतान करना होगा।

कैसे करे आरआरबी ग्रुप डी की आंसर-की डाउनलोड-

  • आरआरबी की आंसर की डाउनलोड करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए आरआरबी ग्रुप डी आंसर की लिक पर क्लिक करें।
  • बाद में अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करे।
  • अंत में आपकी आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब उसे डाउनलोड कर लें।