RRB Group D Result 2022 : आरआरबी ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता हैं। रेलवे की आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब उम्मीदवारो को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। मीडिया रिपोट्स की माने तो आरआरबी ग्रुप डी 2022 का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता हैं। एक साथ एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारो का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा एक लाख 3769 रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसमें 20734 वैकेंसी यानी 20 फीसदी पद अपरेंटिस के पदों के लिए थी।

कैसे जारी होगा रिजल्ट-

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारो ने दिया था। और परीक्षा भी 5 फेज में आयोजित कराई गई थी। जिसकी वजह से छात्रो को ये उम्मीद थी। कि परीक्षा का रिजल्ट भी अलग-अलग फेज में जारी किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होगा। खबरो कि माने तो आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट विभाग द्वारा एक साथ जारी किया जाएगा।

ग्रुप डी रिजल्ट 2022 आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहे।

RRB Group D Official Website-

  • आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)
  • कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)
  • सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)
  • तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthpuram.gov.in)
  • मालदा (www.rrbmalda.gov.in)
  • आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)
  • मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)
  • मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
  • रांची (www.rrbranchi.gov.in)
  • पटना (www.rrbpatna.gov.in)
  • सिकंदराबाद (www.rrbsecunabad.nic.in)
  • अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)
  • अजमेर (www.rrbajmer.gov.in)
  • इलाहाबाद (www.rrbald.gov.in)
  • गोरखपुर (www.rrbgorakhpur.gov.in)
  • बैंगलोर (www.rrbbnc.gov.in)
  • भोपाल (www.rrbbplpl.nic.in)
  • भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)
  • बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)
  • चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)
  • चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)

आरआरबी ग्रुप डी 2022 की परीक्षा देने वाले छात्र अपने जोन के अनुसार इन वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।