RRB NTPC level 2 Result 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपी) 2019 स्तर 2 के लिए रिजल्ट व कट-ऑफ की घोषणा कर दी हैं। जिन उम्मीदवारो ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं चेक किया हैं वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेवल 2 के लिए सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन जून 2022 को हुआ था। लेवल 3 व लेवल 5 के लिए डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करे।

बता दे कि दस्तावेज सत्यापन के लिए केवल 463 उम्मीदवारो को शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) जल्द ही शुरू होगा। और DV का शेड्यूल अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार डीवी के लिए निर्धारित अभ्यार्थियों को आरआरबी वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए एक E-mail व SMS मिल जाएगा।

How to check RRB NTPC level 2 Result 2023-

  • जो उम्मीदवार रिजल्ट चेक करना चाहते हैं वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • फिर वहाँ दिए लिंक RRB NTPC level 2 Result 2023 पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन हो जाने के बाद वहाँ पर रोल नंबर, डेट ऑफ अर्थ व अन्य चीजे दर्ज कर दे।
  • जिसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • व इसका प्रिंट ऑउट निकाल सकते हैं।

इन भर्तियो के तहत रेलवे में आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती के तहत क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अपरेंटिस सहित कई पदों पर सलेक्शन होगा।