SSC MTS 2023 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से करे डाउनलोड
SSC MTS Admit Card : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं, इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर करे डाउनलोड

SSC MTS Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। जिन उम्मीदवारो ने इस वर्ष एसएससी एमटीएस के लिए आवेदन किया था। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार एसएससी की तरफ से एसएससी एमटीएस के 10880 रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई थी। जिसमें से 529 पद हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के लिए हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 जनवरी 2023 के दिन से शुरू हो गई थी। अब परीक्षा का आयोजन किया जाना हैं। जिसके लिए आज एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया हैं।
SSC MTS Exam Date-
एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षाओं का आयोजन 2 मई 2023 के दिन किया जाएगा। ये परीक्षाऐं ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षाऐं होंगी। जोकि हिंदी व इंग्लिश दोनो भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन दो सेशन में आयोजित होगा। सेशन 1 और सेशन 2 दोनो सेशन की परीक्षाओं को देना आवश्यक होगा।
How to download SSC MTS Admit Card-
जिन उम्मीदवारो ने अभी तक अपना एसएससी एमटीएस का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया हैं। वो उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।
- इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाए।
- फिर वहां दिए हुए लिंक SSC MTS Admit Card पर क्लिक करे।
- लिंक जैसे ही ओपन हो जाए वहाँ लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर दे।
- इसके बाद सबमिट करे दे।
- जिसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।
- ध्यान दे बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा कक्ष में प्रवेशन नहीं मिलेगा।