SSC Stenographer Grade C & D Skill Test Date Released - स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी परीक्षा 2023 के लिए स्किल टेस्ट को फिर से आयोजित करने के संबंध में नोटिस जारी कर दिया हैं। इन नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षाओं का आयोजन 25 व 26 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा। इसके बारे में नोटिफिकेशन भी कर्मचारी चयन आयग की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया हैं। जहाँ जाकर उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की रिक्तियाँ केन्द्र सरकार के मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में से एक हैं। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में स्थित उनके संबद्ध और अधीनस्थ कार्यकाल शामिल हैं। इसमें सलेक्शन के बाद उम्मीदवारो की नियुक्ति यहाँ होगी।

SSC Stenographer Grade C & D Exam Date 2023-

एसएससी ने सबसे पहले स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जामिनेशन यानि स्किल टेस्ट का आयोजन 15 और 16 फरवरी 2023 के दिन किया गया था। लेकिन बहुत सारे उम्मीदवारो ने शिकायत किया था। तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं हो पाई हैं। तो वहीं स्टाफ सलेक्शन कमीशन के रीजनल ऑफिसेस में 15 फरवरी 2023 के एग्जाम को लेकर शिकायतें आयी थी। इसलिए आयोग ने इस परीक्षा को फिर से 10 मार्च 2023 के दिन आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद एग्जाम री-शेड्यूल होने के बाद भी उम्मीदवारो को 16 फरवरी और 10 मार्च के दिन फिर से तकनीकी खामियों का सामना करना पढ़ा था। और एग्जाम आयोजित नहीं हो पाया था। इसी वजह से कमीसन ने एक बार फिर से स्किल टेस्ट आयोजित करने के लिए 15 और 16 फरवरी की तारीख तय की हैं।

इसके बारे में नोटिफिकेशन स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी (हिंदी) परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा। जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी (इंग्लिश) परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा।