UPPSC PCS का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करे चेक व जाने टॉप 10 टॉपर के नाम
UPPSC PCS Final Result 2023 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीसीएस पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया हैं, रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे

UPPSC PCS Final Result 2022 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आज यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया हैं। जिन उम्मीदवारो ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीपीेएससी पीसीएस 2022 में टॉप 10 में 8 महिलां व 2 पुरूष हैं। तो वहीं 364 में 110 महिलाएं हैं।
उत्तर प्रदेश पीसीएस की परीक्षाओं का आयोजन 27 सिंतबर से लेकर 1 अक्टूबर 2022 तक कराया गया था। इस बार पीसीएस की मुख्य परीक्षा में कुल 5311 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से कुल 1070 उम्मीदवारो ने मुख्य परीक्षा पास की और साक्षात्कार में शामिल हुए थे। यूपीपीसीएस परीक्षा के लिए इंटरव्यू का आयोजन 20 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया गया था। इस बार इंटव्यू में कुल 364 लोग शामिल हुए थे।
UPPSC PCS 2022 Toppers-
यूपीपीएससी पीसीएस की परीक्षा में इस बार आगरा की द्विया सिकरवार प्रथम स्थान पर हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय हैं। बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर हैं। उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर हैं। कुमार गौरव अंबेडकर नगर पांचवे स्थान पर हैं। सल्तनत परवीन लखनऊ छठवें नंबर पर हैं। मोनिशा बानो मध्य प्रदेश सातवें नंबर पर हैं। प्रयागराज प्राजकता त्रिपाठी आठवें नंबर पर हैं। ऐश्वर्या दुबे आगरा की नौंवे नंबर पर हैं। संदीप कुमार तिवारी गोंडा दसवें नंबर पर हैं।
How to check UPPSC PCS Final Result Check-
- यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद उम्मीदवार वहाँ दिए लिंक UPPSC PCS Mains Result 2022 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद स्क्रीन पर पीडीएफ आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर ले और इसमें अपना रोल नंबर चेक करे।