Railway Jobs : रेलवे ग्रुप D में क्या करना होता हैं, जानिए कितनी मिलती हैं सैलरी
रेलवे ग्रुप D योग्यता-

Railway Jobs : रेलवे ग्रुप D में अक्सर रेलवे द्वारा भर्तियाँ निकलती हैं। लाखों उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत कौन-कौन से पद शामिल हैं। इनमें क्या काम करना होता हैं। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
रेलवे ग्रुप D योग्यता-
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 18-33 साल तक के 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्तियाँ कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल परीक्षण के माध्यम से किया जाता हैं।
रेलवे ग्रुप D पोस्ट-
रेलवे ग्रुप D में अक्सर इन पदों पर निकलती हैं, भर्तियाँ
- इंजीनियरिंग
- मेडिकल
- मकैनिकल
- स्टोर्स
- इलेक्ट्रिकल
- सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन
- ट्रैफिक
रेलवे ग्रुप D में क्या करना होता हैं काम-
रेलवे ग्रुप D में बेसिक लेवल के काम करने होते हैं। इन पदों के अंतर्गत उम्मीदवारों को पटरियों, रेलवे कोच, स्टोर, डिपार्टमेंट आदि के रख-रखाव व काम करना होता हैं। इसमें आपको सहायक के रूप में कार्य करना होता हैं। आपका काम आपको मिलने वाली पोस्ट पर भी निर्भर करता हैं। यदि आप डीजल लोकोमोटिव के पद पर जॉब करते हैं। तो लोकोमोटिव्स के रख-रखाव संबंधी काम आपको दिए जाएंगे।
रेलवे ग्रुप D सैलरी-
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में चयन होने के बाद उम्मीदवार को 7वें CPC के तहत पे मैट्रिक्स लेवल 01 का वेतन दिया जाता हैं। जिसमें शुरूआती सैलरी 18000/- सहित कई अन्य भत्ते भी शामिल होते हैं। भत्तों व कई लाभों को मिलाकर 22,500 रू. से लेकर 25,380 के बीच सैलरी दी जाती हैं।