CUET UG Phase 2 Admit Card; कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2022) का दूसरा चरण 4 अगस्त से शुरू हो जाएगा. जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज सीयूईटी यूजी फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता हैं। छात्र इसकी आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Phase 2 Admit Card 2022 Date-

एनटीए द्वारा आज यानि 1 अगस्त 2022 को शाम तक सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड (CUET UG Phase 2 Admit Card 2022) जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले ही उम्मीदवारों के लिए इनफार्मेशन स्लिप जारी कर दी थी. जिसमें विषयों, भाषा, माध्यम और परीक्षा केंद्र आदि से संबंधित जानकारी दी गयी थी।

How to Download CUET UG Phase 2 Admit Card-

छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाए।
  2. होमपेज ओपन हो जाएगा जहाँ CUET UG Phase 2 Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करे।
  3. लिंक ओपन हो जाने के बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन कर ले।
  4. जिसके बाद CUET UG Phase 2 का Admit Card आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अब इसे आप डाउनलोड कर इसका प्रिंट ऑउट निकाल सकते हैं।

CUET UG Phase 2 Admit Card 2022 Exam Date-

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस (CUET UG 2022) का दूसरा चरण की परीक्षा 4, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त 2022 को आयोजित कराई जाएगी। पिछले बार सीयूईटी यूजी पहले फेज की परीक्षा 15-20 जुलाई तक आयोजित कराई गयी थी।

जिन छात्रो को परीक्षा केन्द्र व तारीख में बदलाव करना हो वो ऐसे करे आवेदन-

जिन छात्रो को अपनी परीक्षा केन्द्र व तारीख में बदलाव का अनुरोध करना हैं। वह एनटीए को एक ईमेल भेजकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार एनटीए को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं और [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं।