Sarkari Result : एमपी पटवारी लेखपाल का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं, इस डायरेक्ट लिंक से करे चेक
ऐसे करे रिजल्ट चेक-

MPPEB Patwari Result 2023:मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आज, 30 जून को एमपी पटवारी परिणाम 2023 की घोषणा कर दी हैं। उम्मीदवार, जो एमपी ग्रुप-2 (उप समूह-4) सहायक संपर्क, पटवारी व अन्य पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या peb.mp.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
इन पदों के लिखित परीक्षा 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ था। तो वहीं दूसरे शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे तक शाम 5.30 बजे तक हुआ था। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारो को अब इंटरव्यू में शामिल होना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार भर्ती परीक्षा के लिए करीब 12 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन पटवारी, कनिष्ठ लेखाकार (लेखपाल), सहायक लेखा परीक्षक, सहायक प्रबंधक व क्लर्क के कुल 3555 पदों को भरने के लिए किया गया था। भर्ती परिणाम के संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार परीक्षा मंडल की अधिकारिक वेबसाइटट पर विजिट कर सकते हैं।
बता दे कि आवेदन 5 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए गए थे। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपए व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारो के लिए 250 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था।
ऐसे करे रिजल्ट चेक-
- एमपी पटवारी परिणाम 2023 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक MPPEB Patwari Result 2023 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
- जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर प्रिंट ऑउट निकाल ले।