GSEB Class 10 and 12 Exam 2024: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने गुजरात एसएससी यानी 10वीं व एचएससी यानी 12वीं की परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। वे उम्मीदवार जो गुजरात बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा देने वाले हैं। वे इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि कौन-सा एग्जाम किस दिन हैं। संक्षिप्त में जानकारी हम यहाँ दे रहे हैं। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार जीएसईबी की दोनों ही क्लास की परीक्षाएं 11 मार्च 2024 से शुरू होगी। टाइम-टेबल साइंस, जनरल व वोकेशनल तीनों स्ट्रीम के लिए जारी हुआ हैं। कंप्लीट शेड्यूल देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

गुजरात दसवीं बोर्ड टाइम-टेबल-

  • 11 मार्च 2024 – फर्स्ट लैंग्वेज ( गुजराती/हिंदी/मराठी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी/तमिल/तेलुगु/उड़िया)
  • 13 मार्च 2024 – स्टैंडर्ड मैथेमेटिक्स/बेसिक मैथेमेटिक्स
  • 15 मार्च 2024 – सोशल साइंस
  • 20 मार्च 2024 – इंग्लिश (सेकेंड लैंग्वेज)
  • 21 मार्च 2024 – गुजराती (सेकेंड लैंग्वेज)
  • 22 मार्च 2024 – सेकेंड लैंग्वेज (हिंदी/सिंधी/संस्कृत/फारसी/अरबी/उर्दू), हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, ट्रैवल टूरिज्म, रिटेल्स.

ऐसे डाउनलोड करे टाइम-टेबल-

  • गुजरात बोर्ड दसवीं और बारहवीं का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com पर जाए।
  • यहां पर आपको मेन स्क्रीन पर ही HSC Time Table 2024 और SSC Time Table 2024 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक पर क्लिक करे।
  • क्लिक करते ही पीडीएफ के रूप में फाइल खुल जाएगा।
  • आपको जिस क्लास का शेड्यूल देखना हैं, उसके लिंक पर क्लिक करे।
  • क्लिक करते ही पीडीएफ के रूप फाइल खुल जाएगा।
  • फाइल पर आप अपना एग्जाम टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
  • इसे चेक करे व डाउनलोड करें व प्रिंट ऑउट निकाल ले।