IAF Agniveer Result 2022 Declared: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर का रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2022) जारी कर दिया गया हैं। जिन उम्मीदवारो ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना (IAF) ने 24 जुलाई 2022 को 'अग्निपथ' योजना के तहत परीक्षाओं का आयोजन कराया था।

भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, "24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आयोजित अग्निवीरवायु इंटेक 01/2022 के लिए स्टार 01/2022 का रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2022) वेबसाइट पर अपलोड किया गया हैंं। इसके साथ ही SMS (पंजीकृत मोबाइल नंबर पर) और सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल भेजा जा रहा हैं। एयर फोर्स अग्नीवीर परीक्षा में लाखो की संख्या में अभ्यार्थियों ने भाग लिया था।

How to Download IAF Agniveer Result 2022-

भारतीय वायु सेना अग्निवीर का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करे।

  • सबसे पहले IAF Agnipath की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाए। इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक https://agnipathvayu.cdac.in/avreg/controller पर क्लिक करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद होमपेज ओपन हो जाएगा वहाँ IAF Agniveer Result 2022 लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन हो जाने के बाद उम्मीदवार अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्च लिखकर सबमिट कर दे।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड करके इसका स्क्रीन शॉट भी निकाल सकते हैं।

IAF Agniveer PSAL Round Date-

जिन अभ्यार्तियो को परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। उनको पीएसएल राउंड 01 दिसंबर 2022 के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का नामांकन 11 दिसंबर 2022 को निर्धारित किया जाएगा। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइड पर जाकर लगातार अपडेट चेक करते रहे।