JEE Main Answer Key 2022: जेईई मेन पेपर 2 की आंसर-की जारी, ऐसे करे डाउनलोड
JEE Main Paper 2 Answer Key 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जेईई मेन आंसर की 2022 (JEE Main Session 2 Answer Key 2022) जारी कर दी गयी हैं। जेईई मेन आंसर की 2022 सत्र 2 आज 3 अगस्त 2022 रात 11 बजे के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए द्वारा ऑनलाइन जारी कर दी गयी हैं। जिन अभ्यार्थियो ने परीक्षा में भाग लिया हैं, वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन पेपर 2 आंसर (JEE Main Answer Key) की देख सकते हैं। इसके लिए छात्र अपने प्रश्न पत्र के अनुसार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार जेईई मेन की परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्रो ने एग्जाम दिया था।
How to Download JEE Main Session 2 Answer Key 2022-
जेईई मेन 2022 की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। ये आंसर-की 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक करायी गई परीक्षाओं के लिए जारी किया गया हैं।
- सबसे पहले छात्र एनटीए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज ओपन होने पर 'सेशन 2 के लिए जेईई मेन 2022 आंसर की डाउनलोड' (JEE Main Session 2 Answer Key Download Link) लिंक पर क्लिक करें।
- पेज ओपन हो जाने के बाद वहाँ अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- जेईई मेन प्रश्न पत्र और सत्र 2 उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब जेईई मेन उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड कर अपने उत्तरों को देखें और क्रॉस-चेक करें।
JEE Main Paper 2 Answer Key Objections Date-
जेईई मेन सत्र 2 (JEE Main Season 2) की आंसर की जारी हो जाने बाद छात्र 5 अगस्त 2022 तक जेईई मेन आंसर की 2022 पर अपनी आपत्ति इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं।
JEE Advance 2022 Exam Date -
जेईई मेन कट ऑफ (JEE Main Session 2 Cut-Off) क्वालिफाई करने वाले सभी स्टूडेंट 7 अगस्त 2022 से जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main Result Date 2022-
जेईई मेन सत्र 2 (JEE Main Session 2 Result Date 2022) का परिणाम विभाग द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।