LIC ADO Prelims Result 2023 : लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन द्वारा एडीओ पद के लिए कुछ समय पहले प्री परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसी परीक्षा के नतीजे अब जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होने अभी तक एलआईसी एडीओ एग्जाम दिया हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट licindia.in. पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये रिजल्ट एलआईसी एडीओ पद के लिए पहले चरण की परीक्षा हैं। जिसका आयोजन 12 मार्च 2023 को किया गया था। जिसके परिणाम आज घोषित किए गए हैं।

एलआईसी एडीओ पद पर कुल 9394 पद जारी किए गए थे। मेन्स के बाद भी सेलेक्शन प्रोसेस खत्म नहीं होगा। इसके बाद इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया जाएगा। इन तीनो राउंड की परीक्षाओ में जो उम्मीदवार पास होंगे। उनका चयन इन रिक्त पदों पर होगा।

कैसे करे LIC ADO Prelims Result 2023 चेक-

  • एलआईसी एडीओ प्रिलिम्स का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट licindia.in. पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक LIC ADO Prelims Result 2023 पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ रोल नंबर व अन्य डिटेल्स दर्ज कर दे।
  • जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • जिसके बाद रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अंत में प्रिंट ऑउट निकाल सकते हैं।

कब होगी LIC ADO Mains Result 2023-

एलआईसी अप्रेंटिस डेवलेपमेंट ऑफिसर पद पर उम्मीदवारो का चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा। पहले चरण की परीक्षा प्रीलिम्स का आयोजन हो चुका हैं। अब मेन्स की परीक्षा होगी। मेन्स परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2023 के दिन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं।