SSC CGL Tier 1 Result 2022 : जिन उम्मीदवारो ने एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा दी थी। बता दे कि उसका परिणाम आज जारी हो चुका हैं। यदि आपने अभी तक एसएससी सीजीएल का परिणाम नहीं चेक किया हैं। तो आप एसएससी सीजीएल का परिणाम इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षाओं का आयोजन 1 दिसंबर 2022 से लेकर 13 दिसंबर 2022 तक पूरे विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। टियर 1 की परीक्षा में भारी मात्रा में छात्र शामिल हुए थे। बता दे कि एसएससी 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ करने वाला हैं। एसएससी सीजीएल की प्रारंभिक आंसर-की 17 दिसंबर 2022 को जारी कर दी गई थी। जिसपर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 20 दिसंबर 2022 तक का समय दिया गया था।

कैसे करे SSC CGL Tier 1 Result 2022 चेक-

जिन उम्मीदवारो ने SSC CGL Tier 1 Result 2022 का रिजल्ट चेक नहीं किया हैं। वो उम्मीदवार अपना रिजल्ट इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाए।
  • होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • जहाँ पर दिए हुए लिंक Combined Graduate Level Examination (Tier-I), 2022 – Declaration of Result of Tier-I for short-listing candidates to appear in Tier-II Examination पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद उम्मीदवार वहाँ अपना डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर व अन्य जानकारी दर्ज कर दे।
  • जिसके बाद उम्मीदवारो का रिजल्ट उनके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर ले।
  • डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट ऑउट भी निकाल सकते हैं।